फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Make sure to include hill cuisine in the carnival.

Dehradun News: कार्निवाल में पहाड़ी व्यंजनों के साथ मिलेट्स आधारित खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करें

Tue, 02 Dec 2025 06:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
Make sure to include hill cuisine in the carnival.
- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विंटर लाइन कार्निवाल के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय समय पर पूरा करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को विंटर लाइन कार्निवाल की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय समय पर तैयार करने के निर्देश दिए। मसूरी में 24 से 29 दिसंबर तक विंटर लाइन कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा। बैठक में कार्निवाल को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, एडवेंचर स्पोर्ट्स, प्रतियोगिताएं, गोष्ठियां, पारंपरिक आयोजनों, फूड फेस्टिवल, मोटर बाइक रैली, मैराथन, नेचर वॉक समेत अन्य गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कार्निवाल अवधि के दौरान आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल-विद्युत आपूर्ति, अलाव व्यवस्था और सफाई जैसे सभी प्रबंध समय पर पूर्ण किए जाएं। फूड फेस्टिवल के संबंध में मंत्री ने निर्देश दिए कि पहाड़ी व्यंजनों के साथ-साथ मिलेट्स आधारित खाद्य पदार्थ और उनसे बने उत्पादों को विशेष रूप से शामिल किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी सविन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया, एसडीएम राहुल आनंद, नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी, मोहन पेटवाल, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेंद्र रावत, मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed