फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   major mohan chandra got gallantry medal

चमोली के मेजर मोहन चंद्र को शौर्य पदक

Wed, 26 Mar 2014 10:28 AM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 26 Mar 2014 10:28 AM IST
विज्ञापन
major mohan chandra got gallantry medal

उत्तराखंड के चमोली जनपद के रहने वाले मेजर मोहन चंद्र को अदम्य साहस के लिए शौर्य पदक से सम्मानित किया है।

विज्ञापन


पढ़ें, यह किला सुनाता है अंग्रेजों के जुल्म की दास्तां

कश्मीर में तैनात मेजर मोहन का परिवार गढ़ी कैंट में रहता है। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से बीते शनिवार को सम्मानित होने के बाद मेजर मोहन गढ़ी सैन्य छावनी में पहुंचे हैं।
विज्ञापन


जनपद चमोली के ग्र्राम बजवाड़, कुलसारी निवासी मेजर मोहन चंद्र फिलहाल जम्मू कश्मीर में तैनात हैं। उनकी पत्नी और बच्चे गढ़ी कैंट में सैन्य आवासीय परिसर में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, यहां 50 प्रतिशत मतदाता भी नहीं करते मतदान

4 कुमाऊं रेजीमेंट के मेजर मोहन ने 8 नवंबर 2012 को कुपवाड़ा सेक्टर में आतंकवादियों की घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश नाकाम की। इस मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए। वर्ष 2010 में उन्हें सेना मेडल भी मिल चुका है।

मेजर मोहन चंद्र ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कुलसारी में ही पूरी की। इसके बाद इंटर राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर से किया। श्रीनगर से ही स्नातक की पढ़ाई करने के बाद 2008 में सेना में कमीशन हुए।

पढ़ें, ‘फरार’ शिक्षामंत्री के पास बचे सिर्फ दो दिन

मेजर मोहन के फील्ड पोस्टिंग पर होने से उनकी पत्नी राशी और दो बेटे हैं अंकुर और अर्णव गढ़ी कैंट में सैन्य आवासीय परिसर में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed