फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   major dispute in uttarakhand bjp

उत्तराखंड में कांग्रेस के बाद अब भाजपा 'टूटने' की कगार पर!

Mon, 13 Jun 2016 11:18 AM IST
संजय त्रिपाठी/ अमर उजाला, देहरादून
संजय त्रिपाठी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 13 Jun 2016 11:18 AM IST
विज्ञापन
major dispute in uttarakhand bjp
पीएम मोदी - फोटो : file photo

कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं के बजाय पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और चुनावों में प्रत्याशियों की राह में मुश्किल खड़ी करने वालों को विभिन्न मोर्चों में महत्वपूर्ण पद देने को लेकर उत्तराखंड भाजपा में कलह शुरू हो गई है।

विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में देहरादून आए प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू से पार्टी के लगभग दर्जन भर विधायकों ने ऐसी शिकायतें कीं। उनका आरोप है कि राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के कुछ नेताओं के वरद हस्त होने से यह मनमानी हो रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने राज्यसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के बाद पार्टी के विधायकों से बातचीत की थी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मौजूद चार-पांच विधायकों को छोड़ बाकी सभी ने एक सुर में अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे लोगों के नाम गिनाने शुरू किए, जिन्होंने चुनाव जीतने की राह में तमाम अड़चनें खड़ी कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा

major dispute in uttarakhand bjp
अजय भट्ट - फोटो : अमरउजाला

तमाम उदाहरण भी बताए गए कि जब इन लोगों ने पार्टी के निर्णयों की मुखालफत की और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हुए।

यह भी बताया कि किस तरह से हाल ही में गठित हुए किसान मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग, युवा मोर्चा आदि में इन्हीं लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया गया।

विधायकों ने आरोप लगाया कि ऐसी स्थिति में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर रहा है। इस बाबत जब प्रदेश नेतृत्व से शिकायत की जाती है तो राष्ट्रीय नेताओं के पाले में गेंद डाल दी जाती हैं। कई बार तो पदाधिकारियों के संबंध में यहां से भेजी गई सूची में दिल्ली से फेरबदल होने की बात बता दी जाती है।

गौरतलब है कि भाजपा से बगावत करने वाले भीमलाल और दान सिंह भंडारी के मामलों में भी ऐसी ही शिकायतों की अनदेखी की बात सामने आई है। इधर विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती देख जल्द ही कोई बड़ा फैसला संभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed