फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahipal gets joint executive command

रोडवेज कर्मचारी यूनियन की नई शाखा कार्यकारिणी गठित

Tue, 06 Oct 2020 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Mahipal gets joint executive command
देहरादून। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने ग्रामीण व बी डिपो के एकीकरण होने के बाद सोमवार को ग्रामीण डिपो की नई संयुक्त कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें शाखा अध्यक्ष महिपाल सिंह (चालक) व शाखा मंत्री की कमान संदीप कुमार (परिचालक) को मिली। इस दौरान कर्मचारियों की विभिन्न मांगें भी उर्ठाईं।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में जितेंद्र कुमार (वरिष्ठ लिपिक) संरक्षक, कार्यवाहक अध्यक्ष सूरज प्रकाश, उपाध्यक्ष संजीव सिसौदिया, संजीव चौधरी, अमित काम्बोज, विकास वर्मा, कार्यवाहक मंत्री मोहन सिंह, संयुक्त मंत्री अरविंद कटारिया, बालेश्वर प्रसाद, रविश गौतम, जुल्फान अली, वरिष्ठ कोषाध्यक्ष सुमित कुमार, कोषाध्यक्ष लाखन सिंह, संगठन मंत्री नवाब सिंह राणा बनाए गए।
विज्ञापन

मुख्य मांगें
-ग्रामीण व डिपो के विलय के बाद एसएसआई, जेएसआई व स्टेशन अधीक्षक की ड्यूटी शिफ्ट के आधार पर लगाई जाए।
-सभी नियमित/विशेष श्रेणी/संविदा ड्राइवर-कंडक्टर को समानता के आधार पर कार्य आवंटन किया जाए।
-कार्यशाला प्रभारी कई चालकों को अकारण काम पर नहीं ले रहे हैं। सभी को काम लिया जाए।
-बसों का संचालन बढ़ाकर लाभ अर्जित करने पर जोर हो, ताकि चार महीने का वेतन मिल सके।
-कौशांबी में उत्तराखंड परिवहन की बसें लगते समय कर्मचारी व अधिकारी देर शाम बाद ड्यूटी में नहीं रहते। ऐसे में औचक निरीक्षण हो।
-कार्यशाला से बसों में कंप्यूटर द्वारा डीजल खाली न होने की दशा में बसें आईएसबीटी देरी से पहुंचती हैं। इस पर प्रभारी की जवाबदेही तय हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed