फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahendra Bhatt said The conspiracy was hatched in a planned manner under pressure Ankita Bhandari Murder case

अंकिता हत्याकांड: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा -सुनियोजित तरीके से दबाव के तहत रचा गया षड्यंत्र

Wed, 07 Jan 2026 08:38 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 07 Jan 2026 08:38 PM IST
सार

अंकिता हत्याकांड मामले में ऑडियो वायरल होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा  कि सुनियोजित तरीके से दबाव के तहत षड्यंत्र रचा गया है। कहा कि कांग्रेस को हाथ से मुद्दा छिनने की दिक्कत है। भाजपा हर जांच को तैयार है।

विज्ञापन
Mahendra Bhatt said The conspiracy was hatched in a planned manner under pressure Ankita Bhandari Murder case
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया हैंडल

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा नेताओं पर आरोप लगा रही महिला के एक ऑडियो में वार्तालाप के दौरान इस बात की पुष्टि हुई है कि भाजपा प्रदेश प्रभारी सहित अन्य नेताओं पर लांछन लगाने के लिए सुनियोजित तरीके से दबाव के तहत षड्यंत्र रचा गया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मामले में सवाल उठाने वाली कांग्रेस ही अब सवालों के कटघरे में है। भट्ट ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी पहले ही साफ कर चुके हैं कि मामले में अंकिता के परिजनों से वार्ता कर आरोपों का विधिक परीक्षण के बाद आगे हर जांच की कार्रवाई को अमल में लिया जाएगा। मामले में एसआईटी जांच कर रही है और सभी पक्षों से पूछताछ चल रही है। सरकार अब तक हर निर्णय पर खरी उतरी है। भट्ट ने कहा कि भाजपा ने प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल को रोका और रिकॉर्ड भर्तियां कीं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath: धाम बर्फबारी के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर बीकेटीसी सख्त, जिला प्रशासन को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

यूकेएसएसएससी परीक्षा में सीबीआई जांच की संस्तुति की और अंकिता के अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा सुनिश्चित कराई। अंकिता बेटी के माता-पिता को बुलाया गया है और जो वो कहेंगे विधि अनुसार परीक्षण कर के वही करेंगे। कांग्रेस मुद्दाविहीन होने पर बौखला गई है। भट्ट ने कहा कि जनता को भाजपा पर भरोसा है और कांग्रेस दुष्प्रचार को हवा देकर गलतफहमी में है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रेस वार्ता कर बड़े नेताओं को टारगेट कर कांग्रेस राजनैतिक रोटियां सेंकने की जुगत में लगी रही लेकिन अंकिता को न्याय दिलाने से उसका कोई वास्ता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed