{"_id":"b4a07d6451d6b34f32af507b403b4cfd","slug":"mahashivratri-and-pradosh-both-at-same-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई सालों बाद होगा महाशिवरात्रि पर ऐसा संयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई सालों बाद होगा महाशिवरात्रि पर ऐसा संयोग
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 21 Feb 2014 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई वर्षों के बाद भगवान शिव का प्रिय पर्व प्रदोष उन्हीं के अन्य प्रमुख पर्व महाशिवरात्रि के दिन पड़ रहा है। देशभर में गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़िए इसी दिन महारुद्र का जलाभिषेक करेंगे। पवित्र श्रवण नक्षत्र में दो पर्व एक साथ पड़ने से शिवभक्त आनंदित हो उठे हैं।
विज्ञापन
माह में दो बार आता है प्रदोष
आमतौर पर द्वादशी एवं त्रयोदशी तिथियों के मिलन पर भगवान शिव का प्रदोष व्रत प्रतिमाह दो बार रखा जाता है। इस बार द्वादशी तिथि 26 फरवरी बुधवार को अर्द्धरात्रि 11:44 बजे तक बनी रहेगी। उससे कई घंटे पहले सूर्य अस्त हो चुका होगा।
विज्ञापन
पढ़ें, उत्तराखंड से कम हो गया एक राष्ट्रीय स्मारक
विज्ञापन
त्रयोदशी तिथि 27 फरवरी गुरूवार को पूरे दिन रहेगी और श्रवण नक्षत्र में सूर्यास्त के बाद रात 8:18 बजे तक बनी रहेगी। फलस्वरूप प्रदोष व्रत 27 फरवरी को रखा जाएगा। 27 को ही महाशिवरात्रि की चार पहर पूजा होगी। कई वर्षों के बाद ऐसा संयोग होने से इस बार महाशिवरात्रि का महत्व और भी बढ़ गया है।
धार्मिक महत्व
मान्यता है कि भगवान शंकर के प्राकट्य और विवाह तिथियों पर भी ये दोनों पर्व एक साथ पड़े थे। कुछ वर्षों के बाद ऐसा संयोग तिथियों के बीच होता आया है।
पढ़ें, सीएम राहुल की रैली में बिजी, जनता दरबार स्थगित
महाशिवरात्रि की अर्द्धरात्रि पूजा का मुहूर्त 27 फरवरी को 11:22 बजे से प्रारंभ हो जाएगा और पूरी रात बना रहेगा। यद्यपि शिव जलाभिषेक प्रात:काल से शुरू होगा।