फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2022: नीलकंठ में दो साल बाद टूटा सन्नाटा, रिकॉर्ड 2.50 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, तस्वीरों में देखिए...

Tue, 01 Mar 2022 10:28 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 01 Mar 2022 10:28 PM IST
सार

नीलकंठ पैदल मार्ग और लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर शिवभक्तों सैलाब उमड़ पड़ा।

विज्ञापन
Mahashivratri 2022: Record 2.50 lakh devotees visited Neelkanth on Mahashivratri Rishikesh Uttarakhand
ऋषिकेश नीलकंठ पहुंचने के लिए लगी वाहनों की लंबी लाइन - फोटो : अमर उजाला

कोरोनाकाल में पहली बार नीलकंठ धाम में सन्नाटा टूट गया है। मंदिर में रिकॉर्ड 2.50 लाख शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। मंगलवार रात एक बजे से ही नीलकंठ में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की लंबी लाइन लग गई। देर शाम तक मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।  



महाशिवरात्रि पर नीलकंठ पैदल मार्ग और लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। पैदल और मोटर मार्ग दिनभर भगवान शिव के जयकारों से गुंजायमान रहा। नीलकंठ पैदल मार्ग पर मंदिर से करीब डेढ़ किमी पहले भैरव मंदिर से शिवभक्तों की लंबी लाइन लग गई।

ये भी पढ़ें...महाशिवरात्रि 2022: भोले की भक्ति में डूबी देवभूमि, शिवालय और मंदिरों में दिखा भव्य श्रृंगार, तस्वीरों में देखिए आस्था का सैलाब

देर रात से ही शिवधाम  में शंख, घंटी की ध्वनि और मंत्रोच्चारण शुरू हो गए थे। करीब दो साल बाद महाशिवरात्रि पर्व पर नीलकंठ धाम में शिवभक्तों की भारी भीड़ जुटी। नीलकंठ धाम के पुजारी शिवानंद गिरी ने बताया कि इस बार धाम में शिवभक्तों का रिकॉर्ड टूट गया है। जो कि एक अच्छी खबर है।

Mahashivratri 2022: Record 2.50 lakh devotees visited Neelkanth on Mahashivratri Rishikesh Uttarakhand
ऋषिकेश नीलकंठ पहुंचने के लिए लगी वाहनों की लंबी लाइन - फोटो : अमर उजाला

ऐसा पहली बार हुआ है जब महाशिवरात्रि पर्व पर नीलकंठ धाम में शिवभक्तों की इतनी भीड़ बढ़ी है। कोरोनाकाल के कारण बीते दो महाशिवरात्रि पर्व पर धाम में सन्नाटा छाया रहा।

Mahashivratri 2022: Record 2.50 lakh devotees visited Neelkanth on Mahashivratri Rishikesh Uttarakhand
नीलकंठ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में भी शिवभक्तों ने नीलकंठ धाम में जलाभिषेक नहीं किया, लेकिन महाशिवरात्रि पर देर शाम तक भी धाम में भक्तों का आने का सिलसिला जारी रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2022: Record 2.50 lakh devotees visited Neelkanth on Mahashivratri Rishikesh Uttarakhand
नीलकंठ में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सुबह तीन बजे से ही शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई। शिवभक्तों को करीब छह घंटे लाइन में खड़े होने के बाद शिवालयों में जलाभिषेक करने का पुण्य प्राप्त हुआ।

विज्ञापन
Mahashivratri 2022: Record 2.50 lakh devotees visited Neelkanth on Mahashivratri Rishikesh Uttarakhand
मंदिर में प्रवेश के लिए लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला

प्राचीन मंदिर वीरभद्र महादेव, चंद्रेश्वरनगर स्थित चंद्रेश्वर महादेव और सोमेश्वर महादेव में शिवभक्तों की लंबी लाइन लगी रही। चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में शिवभक्तों की करीब डेढ़ किमी लंबी लाइन लगी रही, जो दोपहर 12 बजे तक भी कम नहीं हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed