फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Reliance Jewels robbery case: Maharashtra Police came to Doon to take main accused Prince Kumar on B warrant

रिलायंस ज्वेल्स डकैती कांड: मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार को बी वारंट पर ले जाने दून आई महाराष्ट्र पुलिस

Wed, 10 Jan 2024 03:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 10 Jan 2024 03:53 PM IST
सार

गत नवंबर में देहरादून में घटना के बाद पुलिस ने अन्य जगहों पर घटना के साक्ष्य भी जुटाए थे। उनमें इसी तरह की घटना महाराष्ट्र के सांगली में भी सामने आई थी।

विज्ञापन
Reliance Jewels robbery case: Maharashtra Police came to Doon to take main accused Prince Kumar on B warrant
देहरादून में डकैती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दून के रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में डकैती के मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार को बी वारंट पर ले जाने के लिए महाराष्ट्र पुलिस दून आई है। महाराष्ट्र पुलिस ने मंगलवार को उसका बी वारंट हासिल करने के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया। देहरादून पुलिस ने इस मामले में कई जानकारियां महाराष्ट्र पुलिस से साझा की हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गत नवंबर में देहरादून में घटना के बाद पुलिस ने अन्य जगहों पर घटना के साक्ष्य भी जुटाए थे। उनमें इसी तरह की घटना महाराष्ट्र के सांगली में भी सामने आई थी। उस डकैती की सीसीटीवी फुटेज में वही डकैत दिख रहा था जिसने देहरादून में डकैती डाली थी। बाद में देहरादून पुलिस ने उस बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान प्रिंस कुमार के रूप में हुई। अब इसी को बी वारंट पर ले जाने के लिए महाराष्ट्र पुलिस भी दून पहुंची है। वहां की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


Roorkee Crime: बदमाशों ने बाल्टी से पीट पीटकर युवक को मौत के घाट उतारा, अंडे की ठेली लगाता था आकाश
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गत वर्ष जून में प्रिंस कुमार ने अपने आठ साथियों के साथ मिलकर सांगली स्थित रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में डकैती डाली थी। बदमाश वहां से करीब छह करोड़ रुपये कीमत के 11 किलोग्राम सोने के जेवरात लूट ले गए थे। घटना से पहले बदमाश शोरूम में खुद को अधिकारी बताकर दाखिल हुए थे। उसके बाद ग्राहकों और कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती डाली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed