{"_id":"659e2b147c44dd533b017bc7","slug":"young-man-murdered-by-beating-him-with-bucket-roorkee-crime-uttarakhand-news-in-hindi-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee Crime: बदमाशों ने बाल्टी से पीट पीटकर युवक को मौत के घाट उतारा, अंडे की ठेली लगाता था आकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee Crime: बदमाशों ने बाल्टी से पीट पीटकर युवक को मौत के घाट उतारा, अंडे की ठेली लगाता था आकाश
Wed, 10 Jan 2024 11:12 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:12 AM IST
सार
बदमाशों ने अंडे की ठेली लागाने वाले एक युवक की जान ले ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
रुड़की में युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विवाद में युवकों ने अंडे की ठेली लगाने वाले एक युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं युवकों ने बाल्टी से पीट पीटकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
रुड़की के पश्चिमी अंबर तालाब निवासी आकाश उर्फ शालू पुत्र स्वामीनाथ रुड़की टॉकीज के पास अंडे की ठेली लगाता था। मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे कुछ युवक उसकी ठेली पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने आकाश के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे से युवकों की पहचान की जा रही
बताया जा रहा है कि इस बीच युवकों ने आकाश पर पास में रखी बाल्टी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आकाश को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...सबके राम: मैं दूंगी राम मंदिर के लिए सबसे पहले कुर्बानी...वृद्धा का उत्साह देखकर जब हैरान रह गए थे निशंक
याहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभिषेक निवासी गांव बिंडूखड़क, थाना झबरेड़ा और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।