फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maharashtra Governor bhagat singh koshiyari Sister dies

महाराष्ट्र के राज्यपाल की बहन का निधन, बैंड की धुन के साथ दी अंतिम विदाई

Sun, 01 Dec 2019 10:16 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला/पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला/पिथौरागढ़ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 01 Dec 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Governor bhagat singh koshiyari Sister dies
पार्वती कोश्यारी - फोटो : फाइल फोटो

पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की बड़ी बहन पार्वती कोश्यारी का निधन हो गया है, शनिवार को स्थानीय घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने बैंड बाजे की धुन के साथ उनको अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन


अंतिम संस्कार के वक्त परुली दीदी के भाई नंदन सिंह कोश्यारी, जगत सिंह कोश्यारी, भतीजे डा.हरीश और मनीष सहित अन्य परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। परुली दीदी का निधन होने के कारण महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अगले तीन-चार दिन के भीतर धारचूला आ सकते हैं।
विज्ञापन


धारचूला घाट पर हुआ परुली दीदी का अंतिम संस्कार

पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की बड़ी बहन पार्वती कोश्यारी का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। कई दिन से बीमार चल रही पार्वती कोश्यारी का शुक्रवार को निधन हो गया था। सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने बैंड बाजे की धुन के साथ उनको अंतिम विदाई दी। राज्यपाल कोश्यारी चार-पांच दिन में धारचूला आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शुक्रवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की बड़ी बहन 91 वर्षीय पार्वती कोश्यारी उर्फ परुली दीदी अपने भतीजे दिलीप सिंह चुफाल के साथ धारचूला में रहती थीं। दो माह पूर्व वह सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई थीं। अक्तूबर माह में भैया दूज के दिन राज्यपाल कोश्यारी भी उनका हाल जानने धारचूला आए थे। परुली दीदी का पहले धारचूला में उपचार किया गया।

तबियत अधिक बिगड़ने पर 15 दिन पहले ही उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार को उनकी पार्थिव देह धारचूला ले जाई गई। परुली दीदी के भाई नंदन सिंह कोश्यारी, जगत सिंह कोश्यारी, भतीजे डा.हरीश और मनीष सहित अन्य परिजन भी धारचूला पहुंचे। सैकड़ों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने बैंड बाजे की धुन के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। स्थानीय घाट पर उनके भतीजे दिलीप सिंह चुफाल ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में भाजपा जिला महामंत्री गिरीश जोशी, भाजपा ब्लाक अध्यक्ष धन सिंह धामी, अशोक नबियाल, रुकुम बिष्ट, देवी दत्त उपाध्याय, भीम सिंह रावत, भूपेंद्र थापा, होशियार खेर, ओपी कापड़ी, ओपी वर्मा, इरसाद अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। परुली दीदी का निधन होने के कारण महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अगले तीन-चार दिन के भीतर धारचूला आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed