{"_id":"932ade4abc75489134c0a8df4124e4a7","slug":"maharaj-denied-to-contest-on-pauri-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी सीट पर महाराज की ‘ना’ बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी सीट पर महाराज की ‘ना’ बरकरार
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 19 Mar 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी से चुनाव लड़ने के मसले पर फिलहाल गढ़वाल सांसद सतपाल महाराज की ना बरकरार है। कांग्रेस के कई दिग्ग्ज इस बार चुनाव से परहेज कर रहे हैं और महाराज भी अपने आपको इन्हीं नेताओं की सूची में शामिल किए हुए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत से हुई बातचीत के बाद भी इस स्थिति में बहुत अधिक बदलाव नही आया है। यह मामला फिलहाल दस जनपथ के सुपुर्द है।
चुनाव नहीं प्रचार करना पसंद
महाराज पहले ही कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से कह चुके हैं कि वे चुनाव लड़ने से बेहतर कांग्रेस का प्रचार करना पसंद करेंगे। ऐसे में कांग्रेस को टिहरी-गढ़वाल सीट पर दमदार प्रत्याशी मिलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
पढ़ें, उत्तराखंड में भाजपा ने इन पर लगाया दांव
विज्ञापन
सिटिंग गेटिंग के हिसाब से पौड़ी सीट पर महाराज का टिकट पक्का माना जा रहा था पर महाराज की ना के बाद यह संकट और गहरा हो गया है। भाजपा इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी को उतार चुकी है। ऐसे में किसी दमदार प्रत्याशी की ही कांग्रेस को तलाश है।
महाराज से मिले हरीश
मंगलवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत और महाराज की बातचीत के बाद यह कयास भी लगाया जा रहा था कि महाराज की नाराजगी दूर होती है तो इस सीट पर वे हामी भर सकते हैं। हरीश समर्थक फिलहाल यह प्रचार करने की कोशिश कर भी रहे हैं। पर महाराज इससे सहमत नहीं होते दिख रहे हैं।
(तस्वीरों में देखिए उत्तराखंड की होली)
महाराज का कहना है कि वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने अपनी बात रख चुके हैं। अब कांग्रेस अध्यक्ष के स्तर से ही इस मामले में फैसला किया जाना है।