फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahapanchayat on July 9 for the construction of Godham

Dehradun News: गोधाम के निर्माण के लिए नौ जुलाई को महापंचायत

Wed, 05 Jul 2023 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat on July 9 for the construction of Godham
निराश्रिम गोवंश के लिए क्षेत्र के लोग आपसी सहयोग से गोधाम का निर्माण कराएंगे। इसके लिए आगामी नौ जुलाई को साहिया स्थित सनातन धर्म मंदिर में महापंचायत बुलाई गई है। जिसमें क्षेत्र के 200 गांवों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन

साहिया बाजार और आसपास के क्षेत्र में सड़कों पर निराश्रित गोवंश घूमते रहते हैं। गोवंश खेतों में घुसकर फसलों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। सड़कों पर इधर उधर भटक रहे गोवंश दुर्घटना का कारण भी बनते हैं। सड़क हादसों में कई बार गोवंश घायल हो जाते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता मोहन लाल शर्मा, बलबीर राठौर, प्रीतम, राजेंद्र बिष्ट का कहना है गोवंश का संरक्षण और संवर्धन सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। सनातन धर्म में गाय पूजनीय है।
विज्ञापन

कहा कि निराश्रित गोवंश लोगों के लिए मुसीबत का कारण भी बन रहे हैं। सड़क पर भटक रहे गोवंश की दुर्दशा भी होती है। कई बार उन्हें चारा नहीं मिलता। ऐसी स्थित में गोवंश कूड़ा और प्लास्टिक खाकर बीमार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय लोगों ने गोवंश के लिए क्षेत्र में गोधाम बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए नौ जुलाई को महापंचायत बुलाई गई है। जिसमें गोधाम के लिए भूमि चयन और गोधाम के निर्माण की रूप रेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से महापंचायत में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed