फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mahant narendra giri maharaj death case news update: Saints and white collar who came in contact with Anandagiri were also on investigation radar

Narendra Giri Suicide Case: आनंद गिरि के संपर्क में आए संत व सफेदपोश भी रडार पर, सोशल मीडिया से हटा दी थीं तस्वीरें

Wed, 22 Sep 2021 01:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 22 Sep 2021 01:12 PM IST
सार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद उनके शिष्य आनंद गिरि को यूपी पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
mahant narendra giri maharaj death case news update: Saints and white collar who came in contact with Anandagiri were also on investigation radar
महंत नरेंद्र गिरी आत्महत्या मामला: आनंद गिरि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व श्रीमहंत नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि के संपर्क में महाकुंभ के दौरान आए संतों व कुछ सफेदपोश पर यूपी पुलिस शिकंजा कस सकती है। वहीं श्यामपुर क्षेत्र से एक नंबर पर लगातार नरेंद्र गिरि को उन्हें आनंद गिरि द्वारा बदनाम करने की जानकारी मिल रही थी। इस नंबर को लेकर भी चर्चाएं बनी हुई है कि नरेंद्र गिरि का शुभचिंतक उनके संपर्क में था। 

विज्ञापन


नरेंद्र गिरि: ...जब कुंभ को सांकेतिक कराने पर झेली थी संतों की नाराजगी, संक्रमित होने के बाद नहीं कर पाए थे शाही स्नान
विज्ञापन


आनंद गिरि को यूपी पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया
श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद उनके शिष्य आनंद गिरि को यूपी पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। वहीं महाकुंभ मेले के दौरान आनंद गिरि के संपर्क में आए संतों व सफेदपोश नेता भी यूपी पुलिस की रड़ार पर आ गए हैं। क्योंकि बीते महाकुंभ के बाद आनंद गिरि से जिन लोगों का संपर्क बना था। उनमें से कई चर्चित संत है। इसके साथ ही कुछ जिले के सफेदपोश नेता भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नरेंद्र गिरि आत्महत्या केस: शिष्य आनंद गिरि को यूपी पुलिस ने हरिद्वार से किया गिरफ्तार, गुरु के सुसाइड नोट में ठहराया गया है मौत का जिम्मेदार

नरेंद्र गिरि का सुसाइड नोट मिलने के बाद एक लाइन में जिक्र हुआ है कि उनकी फोटो या वीडियो एडिट करके कहीं न कहीं ब्लैकमेल किया जा सकता है।

यूपी पुलिस द्वारा निकलवाई गई कॉल डिटेल

वहीं श्यामपुर थाना क्षेत्र में स्थित आनंद गिरि के आश्रम के पास से श्रीमहंत नरेंद्र गिरि को लगातार फोन जा रहे थे। श्रीमहंत नरेंद्र गिरि के मोबाइल फोन की यूपी पुलिस द्वारा निकलवाई गई कॉल डिटेल के बाद इसका खुलासा हुआ है। हालांकि हरिद्वार पुलिस के पास अभी तक इसका कोई इनपुट नहीं आया है। 

सोशल मीडिया से हटाई थी तस्वीरें 
महाकुंभ मेले के दौरान आनंद गिरि के संपर्क में आए लोगों ने संतों व सफेदपोश नेताओं ने उनके साथ सेल्फी व फोटो लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे। मगर पिछले दिनों नरेंद्र गिरी व आनंद गिरि के बीच हुए विवाद के बाद इन फोटो को सोशल मीडिया से हटा दिया गया था। ऐसे में अब साइबर सेल भी इसको लेकर एक्टिव हो सकती है। 

मोबाइल कॉल से संबंधित कोई भी मामला मेरी जानकारी में नहीं है। अभी तक यूपी से इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। 
-डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed