फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahant Narendra Giri Death Case: CBI will bring Anand Giri to Haridwar on seven-day remand

महंत नरेंद्र गिरि केस: सीबीआई सात दिन की रिमांड पर आनंद गिरि को लाएगी हरिद्वार

Wed, 29 Sep 2021 02:05 AM IST
अलका त्यागी दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार
दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 29 Sep 2021 02:05 AM IST
सार

Mahant Narendra Giri Death Case: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में सीबीआई ने आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी की सात दिनों की रिमांड ली है। 

विज्ञापन
Mahant Narendra Giri Death Case: CBI will bring Anand Giri to Haridwar on seven-day remand
आनंद गिरि - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मई में गुरु से विवाद होने के बाद श्यामपुर के कांगड़ी स्थित आनंद गिरि के आश्रम को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने सील कर दिया था। इसके बाद आनंद गिरि को हरिद्वार के एक आश्रम के परामाध्यक्ष ने शरण दी थी। ऐसे में जल्द ही सीबीआई इस संत से भी पूछताछ कर सकती है। सीबीआई आनंद को रिमांड पर लेकर जल्द ही हरिद्वार पहुंचेगी। यहां पर कई लोगों से पूछताछ भी करेगी। 

विज्ञापन


महंत नरेंद्र गिरि केस:...तो क्या आनंद गिरि के सील आश्रम के कैमरे में छिपे हैं राज, डीवीआर को चुराने का हुआ प्रयास
विज्ञापन


अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में सीबीआई ने आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी की सात दिनों की रिमांड ली है। रिमांड चार अक्तूबर तक चलेगी। ऐसे में नया मामला सामने आया है। श्रीमहंत नरेंद्र गिरि व उनके शिष्य आनंद गिरि के बीच हुए विवाद के बाद श्यामपुर कांगड़ी गांव में बन रहा आनंद गिरि का आश्रम 13 मई को एचआरडीए ने सील कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्रम पर सील लगने के बाद आनंद गिरि को हरिद्वार के एक बड़े संत व आश्रम के परमाध्यक्ष ने शरण दी थी। इसका खुलासा आश्रम सील होने के बाद एक इंटरव्यू के दौरान आनंद गिरि ने खुद किया था। आनंद गिरि ने कहा था कि वह उन दिनों हरिद्वार के एक आश्रम में शरण लेकर रह रहे थे। 

कई रसूखदारों, संतों व प्रॉपर्टी डीलरों से भी होगी पूछताछ 

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गठित की गई एसआईटी जांच में हरिद्वार के 18 लोगों के नंबर सामने आए थे। जिसमें से कई संत, रसूखदार और प्रॉपर्टी डीलर भी है। सीबीआई आनंद गिरि को रिमांड पर लेकर हरिद्वार पहुंचने के बाद इनसे भी पूछताछ करेगी। 

तीन से हुई है पूछताछ 
श्रीमहंत नरेंद्र गिरि के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल के बाद हरिद्वार के 18 लोगों के मोबाइल नंबर सामने आए थे। जिसमें से हरकी पैड़ी पर स्थित एक प्रसिद्ध दुकानदार व दो प्रॉपर्टी डीलरों को प्रयागराज में बुलाकर पूछताछ भी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed