महंत नरेंद्र गिरि केस: आनंद गिरि को रिमांड पर लेकर हरिद्वार के आश्रम पहुंची सीबीआई की टीम, तीन दिन तक जुटाएगी सुबूत
Mahant Narendra Giri Death Case: खिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में सीबीआई ने आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी की सात दिनों की रिमांड ली है। रिमांड चार अक्तूबर तक चलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (सीबीआई) की टीम बुधवार देर शाम आरोपी आनंद गिरि को रिमांड पर लेकर हरिद्वार पहुंची। टीम ने आनंद गिरि का श्यामपुर कांगड़ी स्थित सील आश्रम खुलवाकर वहां सुबूत जुटाए। टीम ने आश्रम के कंप्यूटर से डाटा लिया और लैपटॉप भी बरामद किया।
श्रीमहंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उनके शिष्य संत आनंद गिरि भी आरोपी हैं। मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई जांच कर रही है। कथित सुसाइड नोट में नरेंद्र गिरि ने संत आनंद गिरि का उल्लेख करते हुए कहा कि वह हरिद्वार से उनकी किसी महिला या लड़की के साथ फोटो और वीडियो वायरल कर सकता है। इसके बाद हरिद्वार पुलिस ने आनंद गिरि को श्यामपुर कांगड़ी स्थित उसके आश्रम से गिरफ्तार करके प्रयागराज पुलिस को सौंप दिया था।
सीबीआई की टीम बुधवार को आनंद गिरि को प्रयागराज से रिमांड पर लेकर हरिद्वार पहुंची। टीम हवाई मार्ग से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरी। वहां से पांच गाड़ियों के काफिले में आनंद गिरि को लेकर श्यामपुर कांगड़ी स्थित आश्रम पहुंची। टीम के पहुंचने से पहले हरिद्वार पुलिस ने आश्रम की सुरक्षा बढ़ा दी थी। सीओ श्यामपुर सर्किल रेखा यादव, थाना प्रभारी श्यामपुर अनिल चौहान वहां मौजूद रहे। मीडिया और पुलिस कर्मियों को आश्रम में प्रवेश नहीं करने दिया। टीम अपने साथ लैपटॉप लेकर गई। टीम ने आश्रम के कमरों में छानबीन की। छत पर जाकर भी खोजबीन की।
महंत नरेंद्र गिरि केस:...तो क्या आनंद गिरि के सील आश्रम के कैमरे में छिपे हैं राज, डीवीआर को चुराने का हुआ प्रयास
एचएआरडीए ने सील कर दिया था आश्रम
मई में गुरु से विवाद होने के बाद श्यामपुर के कांगड़ी स्थित आनंद गिरि के आश्रम को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने सील कर दिया था। इसके बाद आनंद गिरि को हरिद्वार के एक आश्रम के परामाध्यक्ष ने शरण दी थी।
तीन दिन तक जुटाएगी सुबूत
सीबीआई की नौ सदस्यीय टीम हरिद्वार में तीन दिन तक रहकर श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में आनंद गिरि के आश्रम समेत अन्य जगहों पर जाकर सुबूत एकत्र करेगी। जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम तीन दिन तक हरिद्वार में रहेगी। इसके साथ ही हरिद्वार में आनंद गिरि को शरण देने वाले एक बड़े संत व आश्रम के परमाध्यक्ष से भी पूछताछ होगी।
वहीं सबसे बड़ा सवाल सीबीआई के सामने उस वीडियो व फोटो को ढूंढना होगा। जिसके बारे में श्रीमहंत नरेंद्र गिरि को हरिद्वार से लगातार सूचना दी जा रही थी। वहीं हरिद्वार से सूचना देने वाले व्यक्ति के बारे में भी जानकारी जुटाएगी। बताया जा रहा है कि सीबीआई टीम आज बृहस्पतिवार को निरंजनी अखाड़े में जाकर भी जांच करेगी।
प्रिंटर से लेकर कई जरूरी सामान मंगवाए
सीबीआई टीम ने आनंद गिरि के आश्रम में जाने के बाद वहां से सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लिया। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस से प्रिंटर से लेकर कई अन्य चीज मंगवाई गई। डाटा कॉपी करने के लिए डाटा केबल भी मंगवाई गई।
आश्रम के दो सेवादारों से पूछताछ
सीबीआई टीम देर रात तक आश्रम में रही। टीम ने आश्रम के दो सेवादारों को भी पूछताछ के लिए बुलाया। आश्रम सील होने के बाद सेवादार पास के ही गांव में रह रहे थे। सीबीआई टीम ने साढ़े नौ बजे दो सेवादारों को बुलाकर पूछताछ की।
20 लोगों का मंगवाया खाना
डीआईजी के नेतृत्व में नौ सदस्यीय टीम के अलावा उनकी गाड़ियों के चालक और पुलिस कर्मी देर रात तक आश्रम में रहे। करीब 20 लोगों के लिए होटल से खाना मंगवाया गया।
कैमरों की डीवीआर भी चेक करेगी
आश्रम के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को ही एक व्यक्ति को पकड़ा था। चोर से पुलिस ने डीवीआर बरामद कर ली। लेकिन देर रात तक सीबीआई को डीवीआर नहीं मिल सकी। इसके लिए पुलिस की कागजी औपचारिकता करनी होगी। सीबीआई टीम डीवीआर मिलने पर उस भी खंगालेगी।