{"_id":"5d42ff0d8ebc3e6d02395876","slug":"mahamandaleshwar-shyamsundar-das-passed-away-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामंडलेश्वर श्यामसुंदर दास 98 साल की उम्र में हुए ब्रह्मलीन, श्रद्धांजलि देने को उमड़ा संत समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामंडलेश्वर श्यामसुंदर दास 98 साल की उम्र में हुए ब्रह्मलीन, श्रद्धांजलि देने को उमड़ा संत समाज
Fri, 02 Aug 2019 10:20 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 02 Aug 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
महामंडलेश्वर श्यामसुंदर दास
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार के श्री गरीबदासीय आश्रम के परमाध्यक्ष 98 वर्षीय महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी श्यामसुंदर दास शास्त्री महाराज ब्रह्मलीन हो गए। कनखल स्थित श्मशान घाट पर उनका संत परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके वरिष्ठ शिष्य स्वामी हरिहरानंद और स्वामी रविदेव शास्त्री ने दी।
विज्ञापन
महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. श्यामसुंदर दास शास्त्री की छाती में संक्रमण के चलते पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। दो दिन पहले उन्हें रामकृष्ण मिशन अस्पताल कनखल में भर्ती कराया। बुधवार की रात 11 बजे उपचार के दौरान अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
उनके पार्थिव शव को रेलवे स्टेशन के सामने गरीबदासीय आश्रम में लाया गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही संत समाज में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में संतों और जनप्रतिनिधियों ने आश्रम पहुंचकर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन