{"_id":"6179a54fd46c79511818214b","slug":"mahakrosh-rally-postponed-on-cm-s-assurance-dehradun-news-drn3946222162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के आश्वासन पर महाआक्रोश रैली स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के आश्वासन पर महाआक्रोश रैली स्थगित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। नियुक्ति समेत 14 सूत्री मांगों पर पिछले 70 दिनों से धरनारत और अब आमरण अनशन कर रहे प्रशिक्षित बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट एलोपैथिक महासंघ की बृहस्पतिवार को प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास तक महाआक्रोश रैली स्थगित हो गई है। यह निर्णय बुधवार देर शाम नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा की अगुवाई में मुख्यमंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल की बातचीत के बाद लिया गया है।
महासंघ अध्यक्ष महादेव गौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री के सकारात्मक आश्वासन पर कल होने वाली रैली को स्थगित किया गया है। साथ ही चेेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष महादेव गौड़, धनपाल रावत, जयप्रकाश गैरोला, जगदीश थपलियाल, पवन राणा, पूजा राणा उपस्थित रहे। इससे पहले बुधवार को भी बेरोजगार फार्मासिस्ट एकता विहार सहस्त्रधारा रोड स्थित धरनास्थल पर डटे रहे। आमरण अनशन पर विनायका डिमरी, संजीव बलूनी व मनोहर बोरा बैठे थे। विनायका डिमरी अपनी दो साल की बेटी के साथ लगातार सातवें दिन भी अनशन पर रहीं। धरने में जयप्रकाश, जगदीश, धनपाल, चंद्रशेखर, खेमराज, गौतम, रतन मणि, अलीशा, विपुल आदि मौजूद रहे।