फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahadanis performed the tradition of humanity by donating voluntary blood

महादानियों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर निभायी इंसानियत की परंपरा,

Wed, 15 Jun 2022 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Mahadanis performed the tradition of humanity by donating voluntary blood
विश्व रक्तदान दिवस (14 जून) पर अमर उजाला फाउंडेशन, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, दून अस्पताल और डीआईटी इंस्टीट्यूट की संयुक्त पहल पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। महादानियों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर इंसानियत की परंपरा निभाने के साथ ही संदेश दिया कि रक्तदान कर अन्य लोग भी खून की कमी के चलते जिंदगी की जंग लड़ रहे मरीजों को जिंदगी बचाने के लिए आगे आएं। युवतियों और महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में रक्तदान किया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 85 यूनिट रक्तदान हुआ।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर श्री महंत इंद्रेश अस्पताल की ओर से अस्पताल में रक्तदान शिविर में दस महादानियों ने रक्तदान किया जबकि दून अस्पताल की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में तीस महादानियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। दून अस्पताल ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि रक्त प्रकृति का एक ऐसा अनुपम उपहार है जो वैैज्ञानिक तकनीकों के जरिये प्रयोगशालाओं में नहीं तैयार किया जा सकता है। ऐसे में रक्तदान करने से ही गंभीर मरीजों के लिए रक्त की कमी को दूर किया जा सकता है। रक्तदान शिविर में चिकित्सा अधीक्षक एवं वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. केसी पंत, डॉ. एनएस खत्री, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. शशि उप्रेती समेत डॉक्टर, पैरामेडिकल उपस्थित थे। उधर, डीआईटी इंस्टीट्यूट में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कॉलेज के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। डीआईटी में 45 यूनिट रक्तदान हुआ।
विज्ञापन

रक्तदान कर 80 अधिकारियों ने पेश की अनोखी मिसाल
विश्व रक्तदान दिवस पर मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय भारतीय प्रशासनिक अकादमी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में अकादमी के प्रशिक्षु अधिकारियों ने रक्तदान कर इंसानियत की मिसाल पेश की है। इस मौके पर अकादमी के निदेशक श्रीनिवासन, रेडक्रॉस सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी डॉ एमएस अंसारी, सचिव कल्पना बिष्ट, संजू धीमान, भूपेंद्र यादव, सुनील गैरोला, कुलबीर सिंह बिष्ट, डॉक्टर फकत अंसारी, अमित चंद्रा समेत कई उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईटी में ये लोग रहे मौजूद
डीआईटी इंस्टीट्यूट में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रेड क्रॉस सोसाइटी , राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको), राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने काफी सहयोग दिया। जबकि छात्र-छात्राओं के साथ संस्थान के कई अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया। कुलाधिपति एन रविशंकर ने कहा कि रक्त प्रकृति प्रदत्त उपहार है और इस उपहार को देने के लिए हम सबकों को आगे आना चाहिए। यहां कुलपति डॉ. मानिक कुमार, रजिस्ट्रार प्रो जी. रघुरामा, प्राचार्या डॉ वंदना सुहाग, डॉ. आर बाबू, निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ सरोज नैथानी समेत कई उपस्थित थे।
48 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
रोटरी क्लब देहरादून की ओर से आइएमए ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 48 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर रोटरी क्लब अध्यक्ष अग्रवाल, डॉक्टर एसएल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष डॉ एस फारुख, आरपी बक्शी, तरुण भाटिया, डॉ एसएल गुप्ता, डॉ अरुण कुमार, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, आशा श्रीवास्तव समेत कई उपस्थित थे।

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की टीमें ये रहे शामिल
अमर उजाला फाउंडेशन व श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की ओर से आयोजित स्वैच्दिक रक्तदान शिविर में डॉ. आसना गोयल, मोहित चावला, अनिल भट़्ट, नवीन शुक्ला, अरुण रावत समेत कई शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed