उत्तराखंड के CM की सलामती को महामृत्युंजय मंत्र का जाप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्दन में अंदरूनी चोट के कारण दिल्ली एम्स में भर्ती उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत की सलामती के लिए हल्द्वानी में 15 दिन से महामृत्युंजय मंत्र का जाप चल रहा है।
गढ़ मुक्तेश्वर के प्रमुख धर्माचार्य और सबसे कम उम्र में जगद्गुरु की उपाधि प्राप्त करने वाले संतोषी बाबा ये जाप करवा रहे हैं।
बरेली से आए चार आचार्यों और 8 वेदपाठी ब्रह्मचारी अब तक एक लाख 30 हजार बार महामृत्युंजय मंत्र जप भी चुके हैं।
विधानसभा उप चुनाव के बाद तक जारी रहेगा जाप
यह आध्यात्मिक कार्यक्रम 22 जुलाई को विधानसभा उप चुनाव के बाद तक जारी रहेगा। सीएम के स्वास्थ्य लाभ के लिए 28 जून से छड़ायल में महामृत्युंजय मंत्र का जप शुरू किया गया है।
22 जुलाई तक मुख्यमंत्री के लिए सवा करोड़ बार मंत्र का जाप किया जाना है। रोजाना 6 से 7 घंटे तक आचार्यों के सानिध्य में वेदपाठी ब्रह्मचारी मंत्र जप रहे हैं।
22 जुलाई को 108 ब्राह्मण साथ बैठकर मंत्र जपेंगे। हल्द्वानी में शनिवार को हुई एक भेंट में जगद्गुरु ने बताया कि सीएम की सेहत में जल्द सुधार आए, यही इस मंत्र का मकसद है।