फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maha Kumbh Mela 2021 News: Kumbh Mela area to be free from flies and mosquitoes

Haridwar Kumbh Mela 2021: मक्खी और मच्छरों से मुक्त होगा कुंभ मेला क्षेत्र 

Tue, 02 Feb 2021 05:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Feb 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
Maha Kumbh Mela 2021 News: Kumbh Mela area to be free from flies and mosquitoes
हरकी पैड़ी - फोटो : फाइल फोटो

कुंभ मेला क्षेत्र को मक्खी और मच्छरों से मुक्त किया जाएगा। इसके लिए मेला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के साथ अभियान शुरू कर दिया है। मेलाधिकारी दीपक रावत ने हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि इसका मकसद कुंभ के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बीमारी से बचाना है। 

विज्ञापन


रविवार को अभियान की शुरूआत करने के बाद सफल संचालन की जिम्मेदारी उप मेलाधिकारी को सौंपी गई है। हरकी पैड़ी स्थित एक रेस्टोरेंट के आसपास दवा के छिड़काव भी किया गया। मेलाधिकारी ने कहा कि मक्खी-मच्छर नियंत्रण अभियान में मेला क्षेत्र के लिए हर सेक्टर में टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन


मेले के दौरान काफी श्रद्धालु आएंगे। खाने-पीने के होटल और ढाबे भी चलेंगे। इसको देखते हुए मक्खी और मच्छर दोनों ही मेला क्षेत्र में न पनपें, इसके लिए अभी से अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, अपर मेला अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, हरबीर सिंह, मेलाधिकारी स्वास्थ्य डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर, उप मेला अधिकारी अंशुल सिंह, किशन सिंह नेगी, दयानंद सरस्वती, सहायक नगर आयुक्त सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से शालीनता से बात करेंगे जवान

कुंभ मेला के लिए आवंटित अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीआईएसएफ और एसएसबी के पांच अधिकारियों समेत कुल 113 जवान प्रतिभाग कर रहे हैं। 

40 वीं वाहिनी पीएसी में स्थित एटीसी के सभागार में अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य है कि जवान अपने आपको कुंभ मेला ड्यूटी के लिए मानसिक और वैचारिक तौर से तैयार कर सकें। कुंभ मेले में तैनात अर्द्धसैनिक बलों के कई अधिकारी और जवान ऐसे भी हैं, जो कुंभ तैनाती से पूर्व आतंकवादी, नक्सलाइड एवं अन्य अशांत क्षेत्रों में ड्यूटी पर तैनात थे।

इस वजह से जवानों के मन मस्तिष्क पर उसी प्रकार की परिस्थितियों के अनुसार कार्रवाई करने की प्रवृति और आदत लंबे समय तक बनी रहती है। जबकि कुंभ मेले की ड्यूटी का स्वरूप और प्रकृति किसी भी अशांत क्षेत्र या विवादास्पद परिस्थितियों के बिल्कुल उलट होती है। हरिद्वार में पूर्व में हुए घटनाक्रमों से प्राप्त अनुभवों के आधार पर ही  कुंभ मेले में तैनाती पाए अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात प्रकाश देवली, उप सेनानायक सुरजीत सिंह पंवार मौजूद रहे। 

यह होगा प्रशिक्षण में  
प्रशिक्षण में अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारी व कर्मचारियों को कुंभ सुरक्षा प्रबंधन, आतंकवाद निरोधक कार्रवाई, कुंभ के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं के समय की जाने वाली कार्यवाही, कुंभ मेला संचार व्यवस्था, शाही स्नानों में पुलिस व्यवस्था, अखाड़ों का परिचय, धर्म ध्वजा, शाही प्रवेश, पेशवाई, मुख्य स्नानों पर्वों पर भीड़ नियंत्रण, सिद्धांत, योजनाएं, मेले की पैदल यातायात योजना, वाहन यातायात योजना एवं आपदा प्रबंधन के विषय मे पुलिस की विभिन्न शाखाओं से अनेक अनुभवी, सेवानिवृत्त और विशेषज्ञ द्वारा जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed