फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maha Kumbh Mela 2021 News: Doctors and health workers will Provided in in first week of March

Haridwar Maha Kumbh Mela 2021: मार्च के पहले सप्ताह में मिलेंगे डाक्टर और स्वास्थ्यकर्मी

Mon, 11 Jan 2021 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Jan 2021 02:30 AM IST
सार

  • महाकुंभ अधिसूचना जारी होने तक 31 चिकित्सक संभालेंगे कमान
  • 350 चिकित्सक, 352 फार्मासिस्ट और 450 नर्स की भेजी गई थी डिमांड 

विज्ञापन
Maha Kumbh Mela 2021 News: Doctors and health workers will Provided in in first week of March
डॉक्टर(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार महाकुंभ मेले की अधिसूचना जारी होने से पहले 31 डॉक्टर ही स्वास्थ्य व्यवस्था की बागडोर संभालेंगे। इनकी तैनाती से जोनल प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर की गई है। मार्च के पहले सप्ताह  में 319 चिकित्सकों और 3825 स्वास्थ्य कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया जाएगा। फिलहाल जोनल और सेक्टर प्रभारी की ड्यूटी मक्खी और मच्छर नियंत्रण अभियान में लगाई जाएगी।

विज्ञापन


कुंभ मेले के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के लिए शासन को 350 चिकित्सकों की डिमांड भेजी गई थी। वहीं 352 फार्मासिस्ट, 450 नर्स और 23 सुपरवाइजर और तीन हजार वार्ड ब्वाय, वार्ड आया और सफाई कर्मी की मांग की गई थी। लेकिन कुंभ की अधिसूचना जारी न होने के चलते अब तक स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त संख्या में स्वास्थकर्मी उपलब्ध नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Haridwar Maha Kumbh Mela 2021: 25 जनवरी को नगर में प्रवेश करेंगी तीन अखाड़ों की धर्मध्वजा
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ मेलाधिकारी स्वास्थ्य डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर ने बताया कि कुंभ की अधिसूचना जारी होने के बाद मार्च में पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि जोन और सेक्टर प्रभारी पद तैनाती के लिए 31 चिकित्सकों की डिमांड भेजी थी। सभी चिकित्सकों को ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश जारी कर दिए गए थे। इसमें 16 चिकित्सक ड्यूटी ज्वाइन कर चुके हैं। जबकि 15 चिकित्सक अगले दो-तीन दिनों में ड्यूटी ज्वाइन करेंगे।

115 चिकित्सकों की आउटसोर्स पर होगी तैनाती

डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर ने बताया कि 115 चिकित्सकों की नियुक्ति आउटसोर्स पर की जाएगी। इन चिकित्सकों संविदा कर्मी को मिलने वाले निर्धारित वेतन का भुगतान किया जाएगा। डॉ. सेंगर ने बताया कि यदि शासन से 350 चिकित्सकों की मांग के सापेक्ष चिकित्सक उपलब्ध नहीं होते तो आउटसोर्स चिकित्सकों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। चिकित्सकों की भर्ती के लिए मेला प्रशासन टेंडर निकालने की तैयारी कर रहा है।

मक्खी मच्छर मुक्त होगा मेला क्षेत्र
अधिसूचना जारी होने से पूर्व पूरे मेला क्षेत्र को मक्खी और मच्छर से मुक्त किया जाएगा। इसके लिए युद्धस्तर पर मक्खी और मच्छर नाशक दवाओं को छिड़काव किया जाएगा। प्रत्येक सेक्टर में दवाओं के सफाई और दवा के छिड़काव की जिम्मेदारी सेक्टर प्रभारी की होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed