फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maha Kumbh Mela 2021: 1938 में भी ग्यारह वर्ष में हुआ था कुंभ, उस साल भगदड़ में सैकड़ों श्रद्धालुओं की गई थी जान

Sat, 19 Dec 2020 02:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 19 Dec 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh Mela 2021 News: in 1938 kumbh also held after 11 years
महा कुंभ मेला 2021 - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

82 साल बाद इस बार हरिद्वार कुंभ बारह की बजाय ग्यारह वर्ष बाद पड़ रहा है। इससे पहले 1938 में यह कुंभ ग्यारह वर्ष बाद पड़ा था। कुंभ के दौरान तब भीषण हादसा हुआ था। गंगा पार बसा मेला भीषण आग के बाद पूरी तरह उजड़ गया था और भगदड़ में सैकड़ों यात्रियों को जान भी गंवानी पड़ी थी।

Haridwar Maha Kumbh Mela 2021 News: in 1938 kumbh also held after 11 years

कुंभ मेले बारह वर्ष बाद आते हैं। ग्रहों के राजा बृहस्पति कुंभ राशि में प्रत्येक बारह वर्ष बाद प्रवेश करते हैं। प्रवेश की गति में हर बारह वर्ष में अंतर आता है। यह अंतर बढ़ते बढ़ते सात कुंभ बीत जाने पर एक वर्ष कम हो जाता है।

Haridwar Maha Kumbh Mela 2021 News: in 1938 kumbh also held after 11 years
इस कारण प्रत्येक आठवां कुंभ ग्यारहवें वर्ष में पड़ता है। वर्ष 1927 में हरिद्वार में सातवां कुंभ था। आठवां कुंभ 1939 में बारहवें वर्ष आने की बजाय 1938 में ग्यारहवें वर्ष आया। तब नाव का पुल बनाकर गंगा के पार वर्तमान शोल क्षेत्र और रोड़ी मैदान में 1938 का कुंभ मेला लगा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh Mela 2021 News: in 1938 kumbh also held after 11 years

यह मेला और बाजार हजारों छप्परों में लगा था। अचानक छप्परों में हलवाई की भट्टी से आग लग गई। देखते ही देखते यह आग पूरे मेला क्षेत्र में फैल गई। इससे भगदड़ मच गई और सैकड़ों यात्रियों को जान गंवानी पड़ी।

विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh Mela 2021 News: in 1938 kumbh also held after 11 years

इनमें कई जल गए और कई गंगा में बह गए थे। उस समय आज की तरह प्रबंध नहीं होते थे। उसी भयावह कांड के बाद 1950 के कुंभ मेले से व्यापक प्रबंध शुरू हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed