{"_id":"1710252431b752a69d856b113dcdee21","slug":"magistrate-inquiry-for-sherwood-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरवुड के छात्र की मौत की मजिस्ट्रेटी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरवुड के छात्र की मौत की मजिस्ट्रेटी जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sun, 23 Nov 2014 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल स्थित शेरवुड कॉलेज के छात्र शान प्रजापति की आकस्मिक मौत के मामले में जिलाधिकारी दीपक रावत ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। अपर जिलाधिकारी उदय वीर सिंह राणा इसकी जांच करेंगे और 15 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
कॉलेज पर लापरवाही का आरोप
जिलाधिकारी ने कहा कि नैनीताल स्थित शेरवुड कॉलेज के छात्र शान की मृत्यु को लेकर स्थानीय जनता में काफी आक्रोश है। घटना को लेकर स्थानीय संगठनों ने शेरवुड कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
लोगों एवं समाजसेवी संगठनों द्वारा मजिस्ट्रेटी जांच का अनुरोध किया गया है। डीएम ने कहा कि इस संबंध में कोई अपना बयान या साक्ष्य देना चाहे तो वे एडीएम को उपलब्ध करा सकते हैं।
विज्ञापन
मां आ सकती हैं नैनीताल
उधर, विदेश मंत्रालय ने कहा है कि जब यह मामला उनके पास आएगा तभी रुख जाहिर किया जाएगा। वहीं शान की मां के रविवार को नैनीताल आ सकती हैं।
बोले एसएसपी
नोएडा पुलिस को शान की मां का बयान लेना चाहिए था, लेकिन किन्ही कारणों से वहां बयान नहीं हो सका। इस मामले में नेपाल में उसकी मां से संपर्क किया जा रहा है। मां का बयान अहम है, इसी आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
-सैंथिल अबूदई, एसएसपी नैनीताल