फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   madhmaheshwar dham doli will reach last stoppage

अपने अंतिम पड़ाव गिरिया के लिए रवाना हुई द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की डोली 

Sat, 23 Nov 2019 12:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 23 Nov 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
madhmaheshwar dham doli will reach last stoppage
चल विग्रह डोली हुई अंतिम पड़ाव को रवाना - फोटो : अमर उजाला

द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह डोली रांसी गांव से अपने अंतिम पड़ाव गिरिया के लिए आज रवाना हो गई। शुक्रवार को डोली अपने दूसरे पड़ाव रांसी गांव स्थित राकेश्वरी मंदिर पहुंची थी। जहां भक्तों ने डोली का भव्य स्वागत किया। 

विज्ञापन


आज शनिवार को डोली रात्रि प्रवास के लिए अपने अंतिम पड़ाव गिरिया पहुंचेगी। 24 नवंबर को आराध्य मद्महेश्वर अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में छह माह के लिए विराजमान होंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह सात बजे गौंडार गांव में हक-हकूकधारी ग्रामीणों ने अपने आराध्य को सामूहिक अर्घ्य लगाया। इस मौके पर मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने बाबा का श्रृंगार कर भोग लगाते हुए आरती उतारी। सुबह 9.30 बजे भक्तों के जयकारों के साथ द्वितीय केदार की चल विग्रह डोली ने दूसरे पड़ाव के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान गौंडार के ग्रामीणों ने गांव की सीमा तक डोली को विदा किया। छह किमी का रास्ता तय करने के बाद डोली दोपहर बाद दो बजे रांसी गांव स्थित राकेश्वरी मंदिर पहुंची। मंदिर की परिक्रमा के बाद डोली मंदिर परिसर में विराजमान हुई। इस मौके पर रांसी के ग्रामीणों ने देवता को सामूहिक अर्घ्य लगाया। मंदिर के पुजारी व डोली के पुजारी ने संयुक्त रूप से देवी-देवताओं की आरती उतारी।

महिला व युवक मंगल दल द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर डोली प्रभारी वाईएस पुष्पवाण, मंदिर समिति के पूर्व सदस्य शिव सिंह रावत, ग्राम प्रधान विक्रम सिंह, क्षेपंस कुंती देवी, मदन सिंह पंवार, प्रधानाचार्य रघुवीर पुष्वाण, रवींद्र भट्ट, पूर्ण सिंह खोयाल, कार्तिक खोयाल, सभासद रवींद्र रावत समेत कई भक्तजन मौजूद थे। 


पांडवों ने की द्वितीय केदार की अगवानी

रांसी गांव में 15 वर्ष के उपरांत इस वर्ष पांडव नृत्य का आयोजन हो रहा है। शुक्रवार को पांडव पश्वाओं ने अपने अस्त्र-शस्त्रों के साथ द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की अगवानी की। इस मौके पर स्कूली बच्चे भी मौजूद थे। गांव में द्वितीय केदार और पांडवों के इस अद्भुत मिलन के साक्षी बने सैकड़ों भक्तजन भी भावुक हो उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed