फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Made people aware by taking out a rally

Dehradun News: रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

Sun, 07 Dec 2025 06:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
Made people aware by taking out a rally
सेलाकुई। स्वच्छ भारत सुंदर भारत समिति की ओर से भाऊवाला से राजावाला तक जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं व समिति के सदस्यों ने ग्रामीणों को स्वच्छता, नशामुक्ति व सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर बनने का संदेश दिया। भाऊवाला स्थित पंचायत भवन से शुरू होकर रैली राजावाला स्थित शहीद स्मारक पर समाप्त हुई। समिति के संस्थापक डॉ. धीरज जोशी ने स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने नशे की रोकथाम व सड़क सुरक्षा के मामलों में गंभीर बनने की बात कही। उन्होंने राजावाला में अमर शहीद टीकम सिंह व संदीप थापा को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। रैली में भाऊवाला की प्रधान संगीता चौहान, जिला पंचायत सदस्य हुकम सिंह पाल, भाजपा के जिला महामंत्री अमित डबराल, यशपाल नेगी, राजावाला के प्रधान कैलाश चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed