फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Made a road in the forest, cut down trees

Dehradun News: सोरना के जंगल में बना दी सड़क प्लॉटिंग के लिए काट दिए पेड़

Sat, 26 Jul 2025 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Made a road in the forest, cut down trees
पछवादून क्षेत्र में भूमाफिया के हौसले बुलंद हैं। भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी की चौहड़पुर रेंज में प्लॉटिंग तक जाने के लिए वन क्षेत्र में ही सड़क का निर्माण कर दिया गया। वन क्षेत्र से सटे स्थान पर कई फलदार पेड़ काट दिए गए। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण से प्लॉटिंग का नक्शा भी पास नहीं करवाया। एमडीडीए कॉलोनाइजर को नोटिस देने की तैयारी कर रहा है। वन विभाग ने जंगल बनी सड़क की जांच शुरू कर दी है। पछवादून में अवैध प्लॉटिंग और पेड़ों की कटान पर एमडीडीए, वन विभाग व उद्यान विभाग की कार्रवाई जारी है, बावजूद लगातार नए मामले सामने आ रहे है। ताजा मामला भूमि संरक्षण वन प्रभाग की कालसी की चौहड़पुर रेंज का है। यहां सोरना गांव की सीमा पर जंगल के पास बगीचे में आम के पेड़ों की कटान कर प्लॉटिंग शुरू कर दी गई। बगीचा जंगल के भीतर है। बगीचे तक जाने के लिए वन क्षेत्र में करीब 70 से 80 मीटर की कच्ची सड़क का निर्माण किया गया। सड़क पर वाहनों की आवाजाही के लिए आरबीएम की परत भी बिछाई गई। वन भूमि से बिल्कुल सटे क्षेत्र में प्लॉटिंग की जा रही है। कई पेड़ काटे गए हैं, जिनकी निकासी भी दर्ज नहीं करवाई गई। एमडीडीए के मुताबिक प्लॉटिंग के लिए सोरना गांव में कोई नक्शा पास नहीं करवाया गया। जंगल में रास्ता बनाए जाने से वन विभाग की नींद खुली है। वन विभाग सड़क निर्माण की जांच कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed