{"_id":"59268e094f1c1b2144536bdf","slug":"madan-lal-said-uttarakhand-cricket-board-should-get-recognition","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व क्रिकेटर मदन लाल बोले, देश के छोटे राज्यों को भी मिले सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व क्रिकेटर मदन लाल बोले, देश के छोटे राज्यों को भी मिले सम्मान
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Thu, 25 May 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
madan lal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर पूर्व क्रिकेटर मदन लाल ने कहा उत्तराखंड क्रिकेट बोर्ड को मान्यता मिलनी चाहिए। बुधवार शाम को उन्होंने काशीपुर रोड स्थित एमेनिटी रेजिडेंशियल स्कूल में पिच विजन की अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा पिच विजन से खिलाड़ी अपने प्रदर्शन की भी स्वयं समीक्षा कर सकेगा। पिच विजन में क्रिकेट खिलाड़ी के पिच पर ही आधुनिक कैमरे लगे होंगे जो खिलाड़ी के हर स्टेप पर अपनी नजर रखेंगे और खिलाड़ी ने कहां पर क्या गलत स्टेप उठाया है, इसे वह और उनके परिजन भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रिकेट बोर्ड को मान्यता न मिलने के सवाल पर मदन लाल ने कहा उत्तराखंड क्रिकेट अकादमी को मान्यता मिलनी चाहिए, क्योंकि देश के कई छोटे अन्य राज्यों को भी मान्यता मिल गई है, इसलिए उत्तराखंड के खिलाड़ियों को भी मान्यता से सहूलियत होगी। उन्होंने स्वयं उत्तराखंड की ओर से कोच बनने के लिए हामी भरी।
विज्ञापन
वहीं भारतीय टीम के चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने बताया पिच विजन तकनीक हर गेंद का समग्र विश्लेषण प्रदान करती है।