फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   machine will search treasure of oil in ram nagar

देवभूमि उत्तराखंड में यहां खोजा जाएगा 'खजाना', पहुंची टीम, कई स्थानों पर की जांच-पड़ताल

Sat, 08 Dec 2018 08:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Updated Sat, 08 Dec 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
machine will search treasure of oil in ram nagar
डेमो - फोटो : डेमो

राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (एनजीआरआई) हैदराबाद की टीम हेलीकॉप्टर से रामनगर पहुंच गई है। टीम ने कई स्थानों पर जांच, पड़ताल की। टीम पांच दिनों तक पानी में मौजूद तैलीय पदार्थों की जांच करेगी।  

विज्ञापन

  
केंद्र सरकार के निर्देश पर एनजीआरआई विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से देशभर में तेल और गैस भंडार की तलाश कर रही है। मुख्य वैज्ञानिक डॉ. अजय मांगलिक की टीम उत्तराखंड में पहाड़ की तलहटी का सर्वे कर रहे हैं। इसके लिए बृहस्पतिवार सुबह उनका हेलीकॉप्टर डिग्री कॉलेज में उतरा।
विज्ञापन

 

सेंसर द्वारा जमीन की रिपोर्ट ली जाएगी

टीम ने एसडीएम हर गिरी गोस्वामी से चौपर उतारने की अनुमति ली है। इस टीम ने कोसी रेंज के अपर कोसी इलाके का सर्वे किया और वहां पहले से जांच में जुटी टीम के साथ भी वार्ता की।

चौपर 100 मीटर की ऊंचाई पर उड़ेगा। इसमें लगे सेंसर द्वारा जमीन की रिपोर्ट ली जाएगी, जिसमें पानी समेत अन्य धातुओं की खोज को लेकर यह सर्वे किया जाएगा।

मीडियाकर्मियों से दूरी बनाए रखी

सूत्रों के मुताबिक जिओ अल्फा कंपनी की एक टीम 17 अप्रैल से कोसी, दाबका, सीताबनी, कोटाबाग आदि इलाकों में रामनगर से कालाढूंगी तक जंगलों, नदियों में सर्वे कर रही है।

यह जंगल रामनगर वन प्रभाग, तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अधीन हैं। सर्वे टीम ने मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी। इसके लिए मीडियाकर्मियों से दूरी भी बनाए रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed