फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lucknow team won due to Ansh's brilliant batting

Dehradun News: अंश की शानदार बल्लेबाजी से जीती लखनऊ की टीम

Wed, 22 May 2024 06:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Lucknow team won due to Ansh's brilliant batting
40वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को टूर्नामेंट का एक लीग मैच खेला गया। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ और सहगल क्रिकेट क्लब (एससीसी) की टीम के बीच हुए मुकाबले में अंश यादव की ताबड़तोड़ पारी के दम पर लखनऊ की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन




सेलाकुई के एक निजी स्कूल के मैदान में खेले गए मैच में लखनऊ की टीम ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। एससीसी की शुरूआत कुछ खास नहीं रही। ओपनर बल्लेबाज अर्सलान खान बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके कुछ देर बाद ही अंकित कुमार भी 17 के स्कोर पर चलते बने। चार विकेट गिरने के बाद अंकित कौशिक ने पारी को संभाला। उन्होंने 119 बाल पर 128 रनों की पारी खेली। हालांकि अन्य कोई भी खिलाड़ी कोई खास असर नहीं दिखा पाया। टीम 46.5 ओवर में 222 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने 48.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम के लिए अंश यादव ने सबसे अधिक 72 रन बनाए। अक्क्षदीप नाथ ने नाबाद 51 रनों की पारी खेली। जबकि कृतज्ञ सिंह ने 47 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed