{"_id":"5d8e6a528ebc3e0148603c88","slug":"lpord-killed-eight-goats-in-suzhou-village-vikas-nagar-news-drn321078680","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजऊ गांव में गुलदार का आतंक, आठ बकरियों को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजऊ गांव में गुलदार का आतंक, आठ बकरियों को बनाया निवाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकराता। चकराता वन प्रभाग अंतर्गत सुजऊ गांव के कैतरी छानी में इन दिनों गुलदार का आतंक बना हुआ है। बृहस्पतिवार रात गुलदार ने छानी में घुस कर आठ बकरियों को निवाला बना लिया। जिससे पशु पालकों में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने तहसील प्रशासन को पत्र लिख क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही मुआवजा देने की गुहार लगाई है।
पीड़ित नैन दास ने पत्र में लिखा कि बृहस्पतिवार शाम वह अपने मवेशियों को छानी में बंद कर घर सोने चला गया। शुक्रवार सुबह जब वह छानी पर पहुंचा तो आठ बकरियां मरी हुई थी। छानी के बाहर खून के दाग भी थे। ग्रामीण विद्यादत्त, राजू, संतराम, भगनराम आदि का कहना है कि गुलदार की दहशत से ग्रामीणों में आतंक का माहौल है। अधिकांश ग्रामीणों की रोजी-रोटी पशुपालन पर ही निर्भर है। ऐसे में गुलदार के गांव के आसपास मंडराने से उन्हें पशुधन की चिंता सताने लगी है। शाम के समय लोगों ने घरों से बाहर निकलना पूरी तरह से बंद कर दिया है। बीते कई दिन से गुलदार गांव के आसपास नजर आ रहा है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। डीएफओ दीप चंद आर्य ने बताया कि संबंधित रेंजाधिकारी को निर्देश देकर क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी।