फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lpg online booking problem in dehradun

एलपीजी गैस ने निकाली उपभोक्ताओं की 'हवा'

Wed, 10 Dec 2014 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 10 Dec 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
lpg online booking problem in dehradun

राजधानी देहरादून में गैस सब्सिडी के लिए भरे जाने वाले फार्म डिलीवरी ब्वॉय उपभोक्ताओं के घर से ही कलेक्ट करेंगे। इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने इंडेन गैस उपभोक्ताओं को यह सुविधा दी है। इसकी जानकारी कंपनी उपभोक्ताओं को मोबाइल पर एसएमएस करके दे रही है। लेकिन गैस एजेंसियां फार्म घर से कलेक्ट करवाने से परहेज कर रही हैं। तर्क दिया जा रहा है कि इससे गलत फार्म जमा हो सकता है।

विज्ञापन


एक जनवरी से शुरू हो रही डायरेक्ट बेनिफिट ऑफ ट्रांसफर ऑन एलपीजी (डीबीटीएल) योजना से जुड़ने के लिए फार्म गैस एजेंसी में बंट रहे हैं। फार्म लेने और जमा कराने के लिए उपभोक्ताओं को घंटों मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


आधार कार्ड वाले उपभोक्ताओं को दो फार्म भरने हैं। जिसमें से फार्म एक बैंक और फार्म-दो एजेंसी में जमा करना है। बैंक में तो उपभोक्ता को खुद ही फार्म भरकर जमा कराना है। एजेंसी में फार्म-दो जमा कराने के लिए आईओसी ने सहूलियत दी है। गैस बुकिंग के बाद बुकिंग नंबर के मैसेज के साथ कंपनी फार्म-दो और आधार की फोटो कॉपी डिलीवरी ब्वॉय के हाथों जमा करने के मैसेज भी भेज रही है। लेकिन गैस एजेंसियां इस कवायद से दूरी बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसियों का तर्क
दून एलपीजी गैस डिस्टीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल का कहना है कि गैस डिलीवरी ब्वॉय को 17 डिजिट का नंबर का पता नहीं होगा, साथ ही आधार नंबर कहां लगाना है, यह भी नहीं पता चलेगा। इससे गलत फार्म जमा हो सकता है और गलत नंबर से सब्सिडी गलत एकाउंट में भी जा सकती है। इसलिए एजेंसी पर ही फार्म जमा कराए जा रहे हैं।

आज से एजेंसी में हिंदी फार्म
डीबीटीएल योजना के तहत अभी तक उपभोक्ताओं को अंग्रेजी फार्म बांटे जा रहे थे, जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी। बुधवार से एजेंसियों पर हिंदी के फार्म मिलने शुरू हो जाएंगे।

गैस मिल नहीं रही, बुकिंग भी कैंसिल

lpg online booking problem in dehradun

उपभोक्ताओं को सहूलियत देने के लिए शुरू की गई गैस की ऑनलाइन बुकिंग सेवा लोगों के लिए मुसीबत बनने लगी है। हाल यह है कि बुकिंग के बावजूद हफ्तों तक उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल पा रही है। इसके बाद खुद ही बुकिंग कैंसिल हो जा रही है।

इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने उपभोक्ताओं को गैस की बुकिंग के लिए एजेंसी के चक्कर काटने से बचाने के लिए मोबाइल बुकिंग सेवा शुरू की है। शुरुआती समय में योजना से लोगों को तुरंत गैस मिलने लगी। लेकिन अब बुकिंग के बावजूद गैस नहीं मिल पा रही।

हालांकि तेल कंपनी के बुकिंग सेंटर से बुकिंग नंबर और गैस जल्द मिलने का मैसेज आ रहा है। लेकिन बुकिंग कैंसिल होने की जानकारी नहीं दी जा रही। इस कारण कई उपभोक्ताओं को हफ्तों से गैस नहीं मिल पा रही है और न दोबारा गैस बुक हो रही है। शिकायत करने पर एजेंसी हाथ खड़ी कर रही हैं। इस बारे में आईओसी के देहरादून एरिया सेल्स अधिकारी रोहन दलाल का कहना है तकनीकी कारण से ऐसा हो रहा है। इसे जल्द सही कराया जा रहा है।

टोल फ्री नंबर सिर्फ बीएसएनएल से
गैस बुकिंग के बाद डिलीवरी न होने या फिर कैंसिल होने की शिकायत के लिए गैस एजेंसी के बुकिंग सेंटर से एक टोल फ्री नंबर दिया जा रहा है। लेनिक इस नंबर पर सिर्फ बीएसएनएल की लैंड लाइन या फिर मोबाइल से ही फोन किया जा सकता है। जिस उपभोक्ता के पास बीएसएनएल का कनेक्शन नहीं है, उनके लिए यह समस्या बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed