{"_id":"ab3297bac1943e2e84b4be708e226413","slug":"lpg-gas-portability-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पोर्टिबिलिटी से बदलिए अपने घर का सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पोर्टिबिलिटी से बदलिए अपने घर का सिलेंडर
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 08 Oct 2013 01:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में गैस एजेंसी की मनमानी से परेशान उपभोक्ता अब अपनी मर्जी से गैस एजेंसी का चयन कर सकेंगे।
विज्ञापन
तेल कंपनियों ने देहरादून में कस्टमर पोर्टिबिलिटी योजना की शुरुआत कर दी है। उपभोक्ता आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सात दिन के भीतर उपभोक्ता का कनेक्शन मनचाही एजेंसी में ट्रांसफर हो जाएगा। अगर आवेदन के बाद उपभोक्ता बदलाव चाहता है तो तीन दिन के भीतर अपना आवेदन कैंसल कर सकता है। चौथे दिन से ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
जिले में सात क्लस्टर
आईओसी के डिप्टी मैनेजर सेल्स धीरेंद्र ने बताया कि योजना के क्रियान्वयन के लिए इंडियन ऑयल ने सात क्लस्टर ऋषिकेश, विकासनगर, बसंत विहार, रायपुर रोड, राजपुर रोड, धर्मपुर और पटेलनगर क्षेत्र में क्लस्टर बनाए गए हैं। इनसे 25 एजेंसियां जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
-जिस कंपनी का कनेक्शन है, उसकी वेबसाइट पर जाएं
-तय फार्मेट में नाम, फोन नंबर, ईमेल आईडी, एजेंसी का नाम, पूरा पता (जिला, राज्य सहित) भरें
-फार्म भरने के बाद कंपनी की ओर से एक मेल में यूजर आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा
-इसके बाद कंपनी की वेबसाइट पर पोर्टिबिलिटी ऑप्शन पर क्लिक करें
-यहां कंपनी की बताई आईडी और पासवर्ड भरें
-स्क्रीन पर उपभोक्ता का क्षेत्र और एजेंसियों के नाम नजर आएंगे
-उपभोक्ता एजेंसियों को रेटिंग भी दे सकेंगे
-इनमें से किसी भी एजेंसी को चुनकर आवेदन करें
-आवेदन की जानकारी उपभोक्ता की मेल पर आएगी
-चार दिन बाद ईमेल पर आएगी ट्रांसफर की गाइडलाइन