फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lpg Gas Cylinder price increase again before festival season

बुरी खबर: एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, पढ़ें अब कितने में मिलेगा

Thu, 01 Nov 2018 08:31 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 01 Nov 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
Lpg Gas Cylinder price increase again before festival season
lpg

त्यौहारी सीजन में रसोई गैस के बढ़ते दाम महिलाओं का बजट बिगाड़ सकते हैं। एक नवंबर से घरेलू गैस सिलिंडर 59 रुपये और कॉमर्शियल सिलिंडर 93 रुपये महंगा होगा। जिसके बाद घरेलू सिलिंडर अब 953 और कॉमर्शियल 1630 रुपये में मिलेगा। 

विज्ञापन


तेल कंपनियां छह माह से लगातार गैस के दामों में इजाफा कर रही हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल ने बताया कि नवंबर में प्रति घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 59 रुपये का इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन


जबकि अक्तूबर में 56 रुपये तक गैस के दाम बढ़े थे। कॉमर्शियल सिलिंडर अब 93 रुपये महंगा होने जा रहा है। बता दें कि अक्तूबर में घरेलू गैस सिलिंडर 894 रुपये और कॉमर्शियल 1537 रुपये में बिके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध रीफिलिंग के खिलाफ चला अभियान, एक गिरफ्तार

तहसील और सहसपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गैस की अवैध रीफिलिंग के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान सेलाकुई शिवनगर स्थित एक दुकान में सिलिंडरों की अवैध रीफिलिंग होती मिली। जिस पर पुलिस ने दुकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया। दुकान से पांच घरेलू सिलिंडर के साथ ही एक इलेक्ट्रिक तराजू और गैस रीफिलिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। मामले में दुकानदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

लंबे समय से तहसील और पुलिस प्रशासन को क्षेत्र की दुकानों में गैस की अवैध रीफिलिंग की शिकायतें मिल रही थीं। जिस पर बुधवार को तहसील और पुलिस प्रशासन की टीम ने एसडीएम जितेंद्र कुमार के नेेतृत्व में सेलाकुई, जमनपुर, शिवनगर, निगम रोड आदि क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाया गया।

पुलिस ने शिवनगर स्थित एक राशन की दुकान में छापेमारी की तो वहां दुकान के पीछे घरेलू सिलिंडरों से छोटे छोटे सिलिंडरों में गैस की अवैध रीफिलिंग की जा रही थी। जिस पर पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मेनपाल पुत्र हरपाल सिंह निवासी मलकपुर थाना बड़ौत जिला बागपत हाल निवासी शिवनगर बस्ती सेलाकुई के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed