{"_id":"ff63af8f7250a02ebb89e192df1a35fb","slug":"lpg-gas-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"कतार में सैकड़ों, लेकिन सिलेंडर सिर्फ 24","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कतार में सैकड़ों, लेकिन सिलेंडर सिर्फ 24
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 28 Jan 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार प्लांट से आपूर्ति शुरू होने के बावजूद शिवा गैस एजेंसी और उपभोक्ताओं के बीच तल्खियां कम नहीं हो रही।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया
सिलेंडर पूरे नहीं आने पर दीपनगर में एक बार फिर उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि एजेंसी कर्मी से कूपन बुक छीनने की कोशिश की गई। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया।
एजेंसी ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है, वहीं उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है। हरिद्वार बाईपास रोड स्थित दीपनगर कालोनी में हर सोमवार एजेंसी का वाहन सप्लाई लेकर आता है। सोमवार सुबह चार बजे से ही यहां रेलवे ग्राउंड पर लोगों की कतार लग गई थी।
विज्ञापन
सैकड़ों लोग खाली सिलेंडर लिए पहुंच गए थे। सुबह 08:30 बजे एजेंसी से एक वाहन यहां पहुंचा, लेकिन इसमें सिर्फ 24 सिलेंडर थे। सिलेंडर बंटने के बाद एजेंसी कर्मियों ने हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन
मौक पर पहुंची पुलिस
इस पर गुस्साए लोगों ने बवाल शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान किसी ने एजेंसी कर्मी के हाथ से कूपन बुक छीनने की कोशिश की, जिससे बुक फट गई। हंगामे की सूचना पर बाईपास पुलिस चौकी मौके पर पहुंची।
इसके बाद एक-एक कर चार छोटे वाहनों में सिलेंडर मंगाकर लोगों को दिए गए। दीपनगर के दिनेश सती ने बताया कि ग्राउंड में दीपनगर के नाम पर रेसकोर्स, राजीवनगर के लोगों को भी गैस बांटी जाती है। स्थानीय लोगों को गैस नहीं मिलने के कारण यहां हर सोमवार हंगामा होता है।