फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lpg crisis in gopeshwar

पांच घंटे लाइन में लगे, फिर भी नहीं हुआ जुगाड़

Tue, 24 Dec 2013 08:53 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Tue, 24 Dec 2013 08:53 PM IST
विज्ञापन
lpg crisis in gopeshwar

करीब एक माह के बाद मंगलवार को मंदिर मार्ग पर पहुंचे रसोई गैस सिलेंडर के ट्रक पर उपभोक्ता टूट पडे़। लाइन में लगे उपभोक्ताओं की संख्या की तुलतना में सिलेंडर कम संख्या में पहुंचे थे।

विज्ञापन


कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। अब बुधवार को भी मंदिर मार्ग पर ही रसोई गैस सिलेंडरों का वितरण होगा।

सुबह ही लग गई लाइन
मंदिर मार्ग पर सर्वोदय मोहल्ला, गोपेश्वर गांव, गोपीनाथ मंदिर क्षेत्र और बैतरणी क्षेत्र के उभोक्ताओं को रसोई गैस का वितरण होता है। मंगलवार को लोग इस कड़ाके की ठंड में सुबह पांच बजे ही अपने रसोई गैस सिलेंडर के साथ लाइन पर लग गए थे।
विज्ञापन


करीब साढे़ पांच घंटे लाइन पर खडे़ रहने के बाद सुबह साढे़ दस बजे रसोई गैस का वितरण शुरू हो पाया। 234 सिलेंडर वितरित किए गए। जबकि मौके पर 263 उपभोक्ता अपने खाली सिलेंडरों के साथ खडे़ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहना है इनका
गोपेश्वर गांव निवासी निर्मला देवी और सुषमा का कहना है कि उनके गैस सिलेंडर 14 दिसंबर को खत्म हो गया था। तब से वे स्टोब में खाना पका रहे थे। मंगलवार को भी उन्हें रसोई गैस नहीं मिल पाई है।

मंदिर मार्ग की उर्मिला भट्ट का कहना है कि उन्हें नवंबर में आई गैस नहीं मिल पाई थी। जिससे इस बार से सबसे पहले सुबह पांच बजे लाइन में लग गई थी। तब जाकर उन्हें रसोई गैस का वितरण हो पाया।

क्या कहते हैं कंपनी अधिकारी
इंडेन गैस सर्विस, गोपेश्वर के प्रबंधक वाईएस रावत का कहना है कि मंदिर मार्ग पर बुधवार को भी गैस वितरित की जाएगी। बृहस्पतिवार को बसंत विहार क्षेत्र में गैस का वितरण होगा।


पर्याप्त है रसोई गैस
जिला पूर्ति अधिकारी आरएस राणा का कहना है कि जिले में रसोई गैस पर्याप्त मात्रा में पहुंच रही है। नवंबर माह में मांग के सापेक्ष हमें करीब उन्नीस सौ सिलेंडर कम मिले थे। इस माह पिछले सिलेंडरों की आपूर्ति भी कर दी जाएगी।

नगर क्षेत्र के आधे हिस्से में गैस वितरित कर दी गई है। अब बछेर, घिंघराण और मंडल क्षेत्रों में भी आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed