फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   low vision suffered become bank PO

लाइलाज बीमारी से लड़कर बनाया अपना मुकाम, पढ़े जज्बे की सच्ची कहानी...

Mon, 18 Apr 2016 01:43 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 18 Apr 2016 01:43 PM IST
विज्ञापन
low vision suffered become bank PO
आशुतोष इलाहाबाद बैंक में बतौर बैंक पीओ ज्वाइन करने जा रहे हैं।

देहरादून के आशुतोष ने लाइलाज बीमारी से लड़कर अपना मुकाम बनाया है। 23 साल पहले उस वक्त आशुतोष के घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब परिजनों को पता चला कि उनका बेटा मायोपिया (लो विजन) की बीमारी से पीड़ित है।

विज्ञापन


तब आशुतोष चार साल के थे। आशुतोष की ऑप्टिक नर्व बेहद पतली होने की वजह से वे वह साफ नहीं देख पाते। बीमारी लाइलाज है, लिहाजा मां ने आशुतोष को राष्ट्रीय दृष्टिबाधित संस्थान (एनआईवीएच) में भेज दिया। कुछ दिनों की मेहनत के बाद आशुतोष की जिंदगी को नई राह मिल गई। हाल ही में जारी हुए आईबीपीएस के नतीजों में आशुतोष ने बैंक पीओ बनकर मिसाल कायम की है।
विज्ञापन


दून के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए चलने वाले चेशायर होम में वार्डन ममता गुप्ता का बेटा आशुतोष आज न केवल विशेष आवश्यकता बल्कि हर युवा के लिए मिसाल है। आशुतोष गुप्ता को चार साल की उम्र में मायोपिया नाम दृष्टि से संबंधित बीमारी का पता चला। इसके बाद अभिभावकों ने उसे एनआईवीएच और फिर शार्प मेमोरियल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उन्होंने खूब मेहनत करके अपनी इस कमजोरी को ही अपना मजबूती बना ली। शार्प मेमोरियल से पांचवीं करने के बाद इंडियन कैंब्रिज स्कूल से फर्स्ट डिवीजन के साथ 10वीं पास की। इसके बाद टचवुड स्कूल से फर्स्ट डिवीजन के 12वीं करने के बाद आशुतोष ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) से बीबीए पास किया।

Trending Videos

इलाहाबाद बैंक में बतौर बैंक पीओ करेंगे ज्वाइन

low vision suffered become bank PO

मां, ममता गुप्ता ने बताया कि कुछ दिन आशुतोष ने एक एनजीओ में काम किया। फिर दोबारा बैंक पीओ की तैयारी शुरू की। कड़ी मेहनत के बाद आशुतोष ने पहले प्रयास में ही इस साल आईबीपीएस की परीक्षा पास कर ली।

आशुतोष अब इलाहाबाद बैंक में बतौर बैंक पीओ ज्वाइन करने जा रहे हैं। बचपन की दृष्टि से जुड़ी कमजोरी के बावजूद आशुतोष आज सबके लिए मिसाल बन गया।

आशुतोष को बैंक पीओ की तैयारी कराने वाले टाइम इंस्टीट्यूट के निदेशक राजीव कुकरेजा ने बताया कि उसकी आंखों में हमेशा कामयाबी का सपना था, जिसके लिए वह दिन रात एक करके मेहनत करता था। आशुतोष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों और शिक्षकों को दिया।

क्या होता है मायोपिया
मायोपिया यानी पार्शली ब्लाइंड। यह एक दृष्टि से जुड़ी कमजोरी होती है, जिसमें व्यक्ति को या तो दूर का साफ नजर नहीं आया या फिर पास का। एनआईवीएच इंटर कॉलेज के प्राचार्य कुलबीर सिंह ने बताया कि इसका कोई इलाज तो नहीं है लेकिन इसमें अगर सही वक्त पर ट्रेनिंग और अपनों का साथ मिल जाए तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। एनआईवीएच में हर साल तमाम ऐसे बच्चे आते हैं। इसे लो विजन डिजीज भी कह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed