{"_id":"eb26adedaf15c39ca7cb2683a2ab37a4","slug":"lovers-ran-through-the-house-by-dodge","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव एक्सप्रेसः हम दोनों दो प्रेमी शर्ते तोड़ चले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव एक्सप्रेसः हम दोनों दो प्रेमी शर्ते तोड़ चले
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 27 Oct 2013 10:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दो प्रेमियों की कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म की कथा से कम मनोरंजक नहीं है। इसमें भी विलेन और पुलिस की बंदिशे हैं।
विज्ञापन
लड़की के पिता ने शादी से पहले लड़के के सामने अपना रोजगार खड़ा करने की शर्त रखी, लेकिन दोनों ने इससे पहले ही भागकर शादी रचाई और हरिद्वार पहुंच गए।
पढें, वाह! 'भेजा' है या कम्प्यूटर, तोड़ डाले नेशनल रिकार्ड
दिल्ली बार्डर पर स्थित नजफगढ़ से भागकर प्रेमी युगल शादी रचाकर हरिद्वार में पहुंचा है। जिसे नगर कोतवाली पुलिस ने शहर में घूमते हुए पकड़ा है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपने को पति-पत्नी बताया है।
विज्ञापन
शक होने पर पकड़ कर लाई पुलिस
शुक्रवार की रात एक युवक और युवती नगर कोतवाली क्षेत्र में घूमते मिले थे, पुलिस को दोनों पर कुछ शक हुआ तो उन्हें नगर कोतवाली लेकर आ गई।
पढें, गजब! IMA में फर्जीवाड़े का खुलासा पीछे, भर्ती पहले
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी एमएस नेगी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि दोनों प्रेमी और प्रेमिका हैं। दोनों ही नजफगढ़ में एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं।
बाप ने रखी थी रोजगार की शर्त
उनकी शादी कराने के लिए घर वाले भी तैयार थे, लेकिन लड़की के पिता ने लड़के के सामने रोजगार और मकान बनाने की शर्त रख दी। लड़के ने मकान तो बना लिया, लेकिन अभी तक रोजगार पर नहीं लग सका।
रोजगार के कारण दोनों को एक-दूसरे से दूर रहना गवारा नहीं हुआ और उन्होंने भागकर शादी कर ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।