फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lover refuse to separate

‘चाहे गोली मार दो, एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ेंगे’

Sun, 05 Jan 2014 07:59 PM IST
सत्यपाल सैनी/अमर उजाला, भगवानपुर
सत्यपाल सैनी/अमर उजाला, भगवानपुर Updated Sun, 05 Jan 2014 07:59 PM IST
विज्ञापन
lover refuse to separate

दोनों पर दीवानगी का ऐसा जुनून सवार है कि वो किसी हाल में भी एक दूसरे से अलग होने को तैयार नहीं है। मजहब की दीवार को लेकर जमाना उनके खिलाफ लामबंद हो, पर उन पर इसका कोई असर नहीं है।

विज्ञापन


प्रधान और परिजन सद्भाव का वास्ता देकर उनसे घंटो माथापच्ची कर चुके है। दोनों इस बात पर अड़िग है कि चाहे गोली मार दो या फिर जेल भेज दो। कुछ भी करो, वो एक दूसरे से जुदा नहीं होंगे।
विज्ञापन


दो साल से करते थे प्रेम
रायपुर के युवक और देवबंद की लड़की की यह प्रेम कहानी करीब दो साल पुरानी है। रुड़की के एक कॉलेज में पढ़ते हुए उनके बीच आंखे चार हुई। पहले बातचीत, फिर प्यार का इजहार और फिर साथ जीने और मरने की कसमें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन दोनों का प्रेम भी कुछ इस तरह की परवान चढ़ा। लड़की रुड़की में अपने मामा के यहां रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही थी। मई माह में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी।

एक जनवरी को हुए थे फरार
एक जनवरी को नया घंरौदा बसाने के लिए दोनों ने अपने घर छोड़ दिए। तीन दिन पहले कचहरी में मारपीट के बाद यह प्रेम कहानी इतनी गरमा गई कि रविवार को पूरा देहात क्षेत्र उससे दहकता रहा।

इस सब से प्रेम दीवाने बेपरवाह है। रायपुर के प्रधान राशिद अली की माने तो वह लड़के के पिता के साथ करीब दो घंटे तक बातचीत करते रहे। काफी समझाया, बुझाया, शांति बिगाड़ने की आशंका भी जताई। इस पर दोनों एक दूसरे को साथ छोड़ने को तैयार नहीं हुए।


बेटे को किया अलग
प्रेमी के पिता मुंशी नसीम बेटे के कदम से आहत है। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से अब बेटा मर चुका है। बातचीत इसलिए की कि ताकि बीच का रास्ता निकाला जा सके। वह तो खुद उसके लिए रिश्ता तलाश रहे थे। बेटे के इस प्रेम-प्रसंग ने पूरे परिवार को अपमान के अलावा कुछ नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed