फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lover cheated, woman take poison.

नहीं सह पाई प्रेमी की बेवफाई, जहर खाकर पहुंची सीओ ऑफिस

Sun, 06 Sep 2015 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 06 Sep 2015 09:08 AM IST
विज्ञापन
lover cheated, woman take poison.

सीओ कनखल आरएस टोलिया के कार्यालय में उस समय हर किसी के होश फाख्ता हो गए जब एक युवती जहरीले पदार्थ का सेवन कर पहुंच गई। आनन फानन में महिला अस्पताल में दाखिल कराई गई युवती की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


मूलरूप से यूपी के मुरादाबाद के थाना मुगलपुरा की रहने वाली युवती यहां विष्णु गार्डन कालोनी, कनखल में किराये पर रहती है। सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत युवती का आरोप है कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में अध्ययनरत रहे मुजफ्फरनगर के गांव बसेड़ा के रहने वाले युवक ने प्रेम प्रसंग के बाद हरकी पैड़ी के एक मंदिर में उसके साथ शादी की थी।
विज्ञापन


विवाह के बाद प्रेमी के ही धर्म को उसने अपना लिया था। आरोप है कि उसके बाद फिर बिना बताए प्रेमी यहां से चला गया। युवती की शिकायत पर सीओ कनखल आरएस टोलिया ने हेल्प लाइन को काउंसिलिंग के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलिंग में प्रेमी नहीं आया तो टूट गया दिल

lover cheated, woman take poison.

चार सितंबर को युवक की बजाय उसके परिजन पहुंचे थे। अगली तारीख तय होने पर वे लौट गए थे। इधर, युवक के न आने से आहत युवती शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सीधे अवधूत मंडल आश्रम कैंपस में बने सीओ कनखल के कार्यालय पहुंच गई।

युवती ने जब वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को जहरीले पदार्थ का सेवन करने की जानकारी दी तो वह हक्के बक्के रह गए। पुलिसकर्मी युवती को लेकर महिला अस्पताल पहुंचे।

सूचना मिलते ही एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर, सीओ कनखल आरएस टोलिया भी पहुंच गए। उपचार के बाद युवती की हालत में सुधार बताया जा रहा है। सीओ आरएस टोलिया ने बताया कि युवक के तारीख पर न आने पर ही युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। लेकिन शादी का कोई प्रमाण नहीं दिखा सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed