Love Jihad: युवती ने अपने पति के बारे में खोले ऐसे राज, सुनकर सकते में आई पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लव जिहाद के चक्कर में फंसी एक युवती ने अपने पति के बारे में ऐसे राज खोले कि जब पुलिस ने सुना तो वो भी हैरान रह गई। सहसपुर के एक युवक ने जम्मू-कश्मीर की एक युवती को नाम बदलकर अपने प्रेम जाल में फंसाया और उससे शादी कर ली।
अब युवक उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि विरोध करने पर उसने गला दबाकर युवती को जान से मारने की कोशिश भी की। युवती की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार रात सहसपुर थाने पर दी तहरीर में पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2013-14 में वह दून स्थित एक शिक्षण संस्थान से एमएससी कर रही थी। इस दौरान उसकी मुलाकात सहसपुर निवासी वसीम पुत्र अल्लाह माह इकबाल से हुई।
आरोपी ने शुरुआत में अपना नाम श्रीवंश बताया। दोनों में दोस्ती होने के बाद दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। कुछ समय बाद साल 2015 में युवती को झांसा देकर युवक ने उससे शादी कर ली।
परिजनों के विरोध के बावजूद युवती शादी कर युवक के साथ सहसपुर में ही रहने लगी। युवती का आरोप है कि शादी के बाद युवक उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा, मना करने पर वह मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने लगा।
बीती 26 जनवरी को जब उसने इसका विरोध किया तो युवक ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। युवती किसी तरह वहां से भागने में सफल रही और दून अपनी कॉलेज की सहेली के पास पहुंची।
फिर उसने शनिवार को थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष सहसपुर नरेश कुमार राठौड़ ने बताया कि आरोपी युवक दून स्थित वसंत विहार में सैलून चलाता है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।