फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Love couple commit suicide together before valentines day 2018

एक साथ उठे 28 साल की प्रेमिका और 21 साल के प्रेमी के जनाजे, इस तरह से हुई मौत

Fri, 09 Feb 2018 12:49 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 09 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
 Love couple commit suicide together before valentines day 2018
प्रतीकात्मक तस्वीर

अजीत और शीतल अब कभी वैलेंटाइन डे नहीं मना पाएंगे। जब एक साथ दोनों के जनाजे उठे तो पुलिस वालों का दिल भी पसीज गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर शाम एक युगल जहर खाकर अस्पताल पहुंचा। जहां इलाज के दौरान पहले महिला की मौत हो गई इसके बाद युवक को भी मृत घोषित कर दिया गया। मृतक महिला बिजनौर की बताई गई है जबकि युवक ज्वालापुर का रहने वाला है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया । साथ ही परिजनों से संपर्क साधा जा रहा है। माना जा रहा है कि मामला दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का हो सकता है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम अजीत (21) पुत्र सोमपाल तथा शीतल (28)पत्नी दिनेश जहर खाने के बाद कनखल स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे। यहां अजीत ने चिकित्सकों को बताया कि महिला ने पूरी में जहर मिलाकर खाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 Love couple commit suicide together before valentines day 2018

जिसके बाद चिकित्सकों ने महिला को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। इसके बाद युवक की भी तबीयत बिगड़ने लगी। तब युवक ने बताया कि उसने भी जहर का सेवन किया हुआ है। इसके बाद चिकित्सकों ने दोनों का इलाज शुरू कर दिया।

अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद महिला की मौत हो गई और इसके थोड़ी ही देर बाद युवक की भी मौत हो गई। युवक ने इलाज के दौरान चिकित्सकों को बताया था कि महिला बिजनौर की रहने वाली है और वह ज्वालापुर मोहल्ला कड़च्छ का रहने वाला है।

सूचना पाकर थाना अध्यक्ष कनखल अनुज सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों से संपर्क साधा जा रहा है। बताया कि मामला दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का हो सकता है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed