{"_id":"0181f7fbc66b94fd67eae4d9d2f6c0e2","slug":"love-affair-case-in-roorkee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी को दूसरे के साथ देखा तो कर दिया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाभी को दूसरे के साथ देखा तो कर दिया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 17 Sep 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रुड़की स्थित रोडवेज बस अड्डे के पास एक एक होटल के बाहर देवर-भाभी के बीच झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
बताया गया कि विवाहिता एक युवक के साथ आई थी और होटल में कमरा न मिलने पर वापस जा रही थी तभी देवर ने उसे देख लिया। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है।
होटल में नहीं मिला था कमरा
बुधवार को रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित एक होटल में कमरा लेने के लिए लक्सर की विवाहिता आई थी। इस विवाहिता के साथ एक युवक भी था। होटल के मैनेजर ने दोनों को कमरा देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
जैसे ही दोनों होटल से बाहर आए तो महिला का देवर वहां पर आ धमका। महिला को दूसरे के साथ देखकर देवर ने झगड़ा शुरू कर दिया।
दोनों का विवाद बढ़ता देख विवाहिता के साथ आया युवक वहां से फरार हो गया। हंगामा बढ़ता देख किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
देवर भाभी को पुलिस लाई कोतवाली
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और देवर भाभी को कोतवाली ले आई। पुलिस ने बताया कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। करीब तीन साल से वह अलग रह रही है।
विज्ञापन
विवाहिता आज किसी युवक के साथ आई थी लेकिन देवर उसका पीछा करते हुए यहां तक पहुंचा और उनका विवाद हो गया। पुलिस ने विवाहिता के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों को बुलाया है।