फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lord Shiva's procession in dehradun.

आज घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक का हाल

Thu, 27 Aug 2015 12:54 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 27 Aug 2015 12:54 PM IST
विज्ञापन
lord Shiva's procession in dehradun.

बृहस्पतिवार को यदि आपको जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकलें। इसके अलावा यदि आपको टपकेश्वर मंदिर की शिव बारात देखनी हो तो घर से बाहर निकलें। लेकिन यदि शिव बारात नहीं देखनी है तो सुबह 10.30 से ढाई बजे तक आप जाम में फंस सकते हैं। इसके अलावा डीएवी पीजी कॉलेज और एसजीआरआर में छात्र संघ चुनाव भी है। इसकी वजह से भी सड़कों पर जाम लगेगा।

विज्ञापन


टपकेश्वर मंदिर की शिव बारात सुबह 10.30 बजे से श्री शिवाजी धर्मशाला से निकलेगी। जो शहर में घूमते हुए ढाई बजे तक घंटाघर पहुंचेंगी। इसके बाद वह कई जगहों से होती हुई टपकेश्वर मंदिर पहुंचेगी।
विज्ञापन


शोभायात्रा के रूट से बचकर जाएं
शोभायात्रा में कई झांकियां शामिल होंगी। इस वजह से यह न केवल लंबी होगी बल्कि धीमी गति से चलेगी भी। इस वजह से जहां से भी शोभायात्रा गुजरेंगी वहां पर जाम लग सकता है। यदि आपको जाम से बचना है तो इस समय पर शोभा यात्रा के रूट पर न जाएं। हां, यदि शोभायात्रा देखनी हो तो जरूर यहां पहुंचे। ट्रैफिक पुलिस ने टपकेश्वर मंदिर की शोभायात्रा के मद्देनजर लोगों से यात्रा के समय जरूरी काम पड़ने पर ही घर से निकलने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से निकलेगी शोभायात्रा
श्री शिवाजी धर्मशाला मार्ग, सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, रामलीला बाजार, पीपल मंडी, धामावाला बाजार, पलटन बाजार, घंटाघर, चकराता रोड, बिंदाल पुल, कैंट बोर्ड कार्यालय, डाकरा बाजार, गढ़ी कैंट से टपकेश्वर महादेव प्रांगण।


इनका है कहना
शोभायात्रा सुबह 10.30 बजे श्री शिवाजी धर्मशाला से होकर सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, खुड़बुड़ा होते हुए दोपहर ढाई बजे घंटाघर पहुंचेगी। इस अवधि में लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया गया है। स्कूलों की छुट्टी के बाद ही शोभायात्रा घंटाघर आएगी।
-प्रदीप राय, एसपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed