फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lord badrinath accept narendra modi wish

मोदी की जीत में उत्तराखंड के इस तीर्थ का है बड़ा हाथ

Sun, 18 May 2014 03:15 PM IST
प्रमोद सेमवाल/अमर उजाला, गोपेश्वर
प्रमोद सेमवाल/अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Sun, 18 May 2014 03:15 PM IST
विज्ञापन
lord badrinath accept narendra modi wish

उत्तराखंड के इस सर्वश्रेष्ठ तीर्थ में गुजरात के लोगों द्वारा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाए जाने के लिए किया गया यज्ञ, अनुष्ठान आज सफल हो गया है।

विज्ञापन


भगवान बदरीनाथ ने गुजरात के श्रद्धालुओं की मुराद पूरी कर ली है।

वर्ष 2012 के सितंबर माह में बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दौरान नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाए जाने की मुराद लिए स्वयं मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी ने 65 ब्राह्मणों के साथ बदरीनाथ में तीन दिनों तक विष्णु यज्ञ का आयोजन किया था।

विज्ञापन

मोदी के ‌लिए धाम में दी थी लाखों आहूतियां

lord badrinath accept narendra modi wish

पिछले वर्ष जब जून माह की आपदा की आपदा के बाद अगस्त माह में गुजरात के 40 तीर्थयात्रियों के दल ने बदरीनाथ पहुंचकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाए जाने को लेकर धाम में लाखों मंत्रों की आहूतियां दी थी।

बीती 7 मई को जब उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा था तो बदरीनाथ के खानचौक स्थान में रहने वाले साधु बालकदास ने बदरीनाथ की महा अभिषेक पूजा, बाल भोग और रात्रि आठ बजे होने वाली शयन आरती तक की पूजाएं कराई।

बामणी गांव के मोहन प्रसाद भट्ट और विनय मेहता ने भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाए जाने की मनौतियों को लेकर बदरीनाथ के गर्भगृह में विष्णुसहस्रनाम पाठ और दो लाख मंत्रों का जाप किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed