{"_id":"15934e1fef7751d995ffa1466375a9ee","slug":"loot-with-passenger-in-volvo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉल्वो बस में छात्र को बेहोश कर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉल्वो बस में छात्र को बेहोश कर लूटा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 30 Oct 2015 03:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिल्ली से देहरादून आते वक्त जहर खुरानी गिरोह ने वॉल्वो बस में सवार एक छात्र को बेहोश कर लैपटॉप और नकदी लूट लिया।
आईएसबीटी पुलिस ने उसे श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया कि बस में सवार एक युवक ने उसे चिप्स के साथ नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी थी।
उड़ीसा के भुवनेश्वर निवासी अनिल कुमार मिश्रा देहरादून में पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी का छात्र है। बुधवार रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब वह वॉल्वो बस में दिल्ली से देहरादून के लिए सवार हुआ था। बस में ही किसी ने उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक और चिप्स खिलाकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन
बेहोशी के बाद जहर खुरानी गिरोह का सदस्य उसका लैपटॉप वाला बैग और जेब से नकदी लेकर फुर्र हो गया। बस सुबह आईएसबीटी पहुंची तो अनहोनी का पता लगा। पुलिस ने बिना देर किए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसएसपी सदानंद दाते ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने यात्रियों से सफर के दौरान अनजान व्यक्ति द्वारा दिए खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करने का अनुरोध किया है।
पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश
एसएसपी ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर पुलिस को बाजारों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्हाेंने कहा कि बाजारों में भीड़-भाड़ बढ़ने के साथ ही ठग और लुटेरे सक्रिय हो जाएंगे। लिहाजा बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही अपने क्षेत्र में सक्रिय बदमाशों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षक के खाते से निकाल लिए सात हजार
एक शिक्षक से एटीएम नवीनीकरण के नाम पर गोपनीय कोड जानकर सात हजार रुपये निकाल लिए। टीएचडीसी कालोनी निवासी रमाशंकर पांडेय ने बताया कि उन्हें किसी एसके शर्मा नाम के शख्स ने फोन कर कोड जाना था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।