फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Loot of 22 lakh rupees From two employees of cooperative Society in roorkee

रुड़की: सहकारी समिति के कर्मचारियों से दिनदहाड़े तमंचे के बल पर 22 लाख की लूट, साथ के कर्मचारी ही निकले लुटेरे

Tue, 16 Jun 2020 02:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 16 Jun 2020 02:08 PM IST
सार

  • जिला सहकारी बैंक में रकम जमा करने जा रहे थे सहकारी समिति के दो कर्मचारी
  • बैंक के नजदीक ही हथियारबंद दो नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
  • सूचना मिलते ही पुलिस में मचा हड़कंप, एसएसपी व एसपी देहात पहुंचे मौके पर

विज्ञापन
Loot of 22 lakh rupees From two employees of cooperative Society in roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रुड़की में सहकारी समिति का कैश जमा करने बैंक जा रहे कर्मचारियों से दो नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर 22 लाख 62 हजार की नकदी लूट ली और तमंचा लहराते हुए फरार हो गए थे।

विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार झबरेड़ा क्षेत्र में हुई 22 लाख की लूट का खुलासा कर दिया है। लूट करने वाले झबरेड़ा सहकारी समिति के ही कर्मचारी थे। पुलिस ने दो आरोपी अशोक कुमार और सनी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस ने लूटी गई रकम भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


कस्बे में दिनदहाड़े लूट की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आननफानन में एसएसपी, एसपी देहात, सीओ मंगलौर और एसओजी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने आसपास नाकेबंदी कर कांबिंग की गई, पर सफलता नहीं मिली। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे थे। एसएसपी ने पुलिस को जल्द घटना के खुलाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान साधन सहकारी समिति में आजकल किसानों से कर्ज वसूली अभियान चल रहा है। किसान समिति से जो कर्ज लेते हैं, उसे एक साल के अंदर जून में जमा करना होता है। इस अवधि में किसानों ने लाखों की रकम जमा की।

सोमवार को इसी कैश को लेकर समिति कर्मचारी आशु और रमेश बाइक से लगभग तीन बजे जिला सहकारी बैंक की झबरेड़ा शाखा में जमा करने जा रहे थे। कर्मचारियों का कहना है कि बैंक के नजदीक पहुंचते ही पहले से ही उनका पीछा कर रहे दो नकाबपोश युवक पास आए और बाइक की चाबी निकाल ली। दोनों कर्मचारी जब तक कुछ समझ पाते, नकाबपोश युवक नकदी से भरा थैला छीनकर तमंचा लहराते हुए बाइक से भाग निकले। दिनदहाड़े बाजार के समीप लूट की घटना से समिति कर्मचारी हक्के बक्के रह गए थे।

उन्होंने लूट की सूचना पुलिस को दी। तत्काल कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची बदमाशों की धरपकड़ के लिए विभिन्न रास्तों पर नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया। सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह, सीओ मंगलौर डीएस रावत और एसओजी टीम भी मौके पर पहुंच गई।

उन्होंने सहकारी समिति पहुंचकर कर्मचारी आशु और रमेश से जानकारी ली। समिति सचिव तलवार सिंह का कहना है कि दोनों कर्मचारी 22 लाख 62 हजार 240 रुपये की नकदी झबरेड़ा स्थित जिला सहकारी बैंक में जमा करने जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed