फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   loot in home which in near police kotwali

देहरादून: कोतवाली से महज 50 मीटर दूर चोरों ने खंगाला डॉक्टर का घर

Wed, 04 Jul 2018 07:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 04 Jul 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
loot in home which in near police kotwali
लूट के बाद बिखरा हुआ सामान - फोटो : amar ujala

पटेलनगर कोतवाली से चंद कदम दूर चोरों ने अस्पताल के ओटी टेकभनीशियन के मकान से लाखों का सामान व नगदी चोरी कर ली। टेकभनीशियन का परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था। चोरों ने मकान की ऊपरी मंजिल को निशाना बनाया, जहां वे खुले हुए मेन गेट से होते हुए पहुंचे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और बाद में पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार चोरों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।

विज्ञापन


घटना पटेलनगर थाना क्षेत्र के देवर्षि एन्क्लेव की है। जानकारी के मुताबिक जोगेंद्रपाल सिंह रेस कोर्स स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल में ओटी टेकभनीशियन (ऑपरेशन थियेटर में सहायक) हैं। उनका यहां देवर्षि एन्क्लेव में दो मंजिला मकान है। मकान के निचले हिस्से में तीन युवक किराये पर रहते हैं, जबकि वे अपने परिवार के संग ऊपरी मंजिल पर रहते हैं। कुछ दिन पूर्व बुग्गावाला (सहारनपुर) में उनके ससुर की मृत्यु हो गई थी। कुछ दिन बाद उनकी तेहरवीं का कार्यक्रम है। इसी सिलसिले में जोगेंद्रपाल सिंह परिवार संग दूसरे-तीसरे दिन बुग्गावाला जाते रहते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को भी वे तीन बजे देहरादून से बुग्गावाला के लिए निकले थे। हमेशा की तरह उन्होंने मकान का मुख्य गेट खुला छोड़ दिया था। बकौल जोगेंद्रपाल वे बुग्गावाला से मंगलवार रात करीब 11 बजे लौटे तो नजारा देखकर हैरान रह गए। देखा कि दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। कमरे में रखी अलमारी का दरवाजा भी खुला हुआ था। चोरों ने अलमारी में रखे सोने की चेन, नेक्लेस, झुमकी व कुछ चांदी के जेवर चोरी कर लिए। सोने के जेवर करीब सात तोले के बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही चोरों ने वहां रखे दस हजार रुपये नगद व परिवार के सदस्यों के पर्स भी चोरी कर लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और वहां से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि जोगेंद्रपाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं। इसी के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed