{"_id":"634cd504755dcac399477afba32c05a9","slug":"loot-in-dehradun-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों का कहर, वृद्धा के मुंह पर मारी ईंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों का कहर, वृद्धा के मुंह पर मारी ईंट
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 19 Oct 2014 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में बदमाशों का कहर दूसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार रात बदमाश ओएनजीसी से सेवानिवृत्त एक अधिकारी के घर घुस गया। लूट का विरोध करने पर बदमाश ने अधिकारी की मां के मुंह पर ईंट मार दी।
विज्ञापन
सोने के कड़े निकाल कर भाग गया बदमाश
इससे बुजुर्ग लहूलुहान होकर गिर गईं। बदमाश महिला के सोने के कड़े निकाल कर भाग गया। गंभीर हालत में 77 वर्षीय महिला को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
कैंट कोतवाली क्षेत्र के राम विहार में ओएनजीसी से सेवानिवृत्त प्रदीप वार्ष्णेय का परिवार रहता है। डबल स्टोरी मकान के ऊपरी हिस्से में प्रदीप खुद रहते हैं और निचले हिस्से में उनकी 77 वर्षीय मां महेश्वरी देवी और बेटा डॉ. अमन रहते हैं।
विज्ञापन
शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे डॉ. अमन ऊपरी हिस्से में भोजन करने गए थे। इस दौरान निचले हिस्से में महेश्वरी देवी अकेली थी। इसी दौरान घर में घुसे बदमाश ने महेश्वरी को कब्जे में लेकर हाथों से सोने के कड़े निकालने की कोशिश की।
विरोध करने पर ईंट उठाकर मुंह पर मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गईं। इसके बाद बदमाश सोने के कडे़ लेकर फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन नीचे आए, लेकिन तब तक बदमाश भागने में सफल हो गया।
परिजन महिला को लेकर सिनर्जी अस्पताल आ गए, जहां उसकी हालत गंभीर है। सूचना पाते ही कैंट पुलिस के साथ सीओ सिटी भी आ गए। देर रात तक पुलिस बदमाश की तलाश में थी।
सिर्फ 10 मिनट में हो गई घटना
वृद्ध महिला को घायल कर लूटपाट की घटना सिर्फ दस मिनट में हो गई। बताय गया कि खाना खाने के बाद डा. अमन प्रतिदिन ऊपर से आने में इतना ही समय लेते हैं।
बदमाश को शायद इसकी जानकारी थी। महेश्वरी देवी के नीचे अकेली होते ही बदमाश ने उन्हें अपना शिकार बना लिया।