{"_id":"37f030f20f8072b639b5d3d318159399","slug":"loot-in-dehradun-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन की छुट्टी के बाद चोर फिर काम पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन की छुट्टी के बाद चोर फिर काम पर
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 06 Jul 2014 10:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में दो दिन की शांति के बाद चोरों ने सरस्वती विहार में एक फोटोग्राफर के मकान से हजारों की नकदी और जेवरात उड़ा दिए।
विज्ञापन
घर लौटने पर हुआ वारदात का खुलासा
परिवार समेत फोटोग्राफर तीन दिन पहले कुल्लू-मनाली गया था। शनिवार शाम घर लौटने पर वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
नेहरू कॉलोनी के सरस्वती विहार लेन नंबर टू निवासी नितेश अग्रवाल फोटोग्राफी करते हैं। तीन दिन पहले मकान पर ताला लगाकर परिवार के साथ कुल्लू-मनाली गए।
इसी बीच चोरों ने मकान को खंगाल लिया। शनिवार शाम लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर देखा तो सारा सामान बिखरा था।
चोर घर से हजारों की नकदी के अलावा सोने की चेन, दो अंगूठी, बालियां, झुमके आदि ले गए। नकदी को लेकर पुलिस कुछ बोल नहीं रही है।
तीसरी आंख ने पकड़ी ठगों की करतूत
ज्वेलर्स के यहां दो महिलाओं समेत चार लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। इन लोगों ने खरीदारी तो नहीं की लेकिन कई लाख के सोने के दो सेट पार कर दिए।
सर्राफ को इसकी भनक बाद में लगी, लेकिन सीसीटीवी कैमरे में उनकी करतूत कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों को खोज रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के धामावाला में मोहित गर्ग की श्रीराम ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शनिवार शाम करीब साढे़ पांच बजे दो महिलाओं समेत चार लोग दुकान में जेवर खरीदने के बहाने आए।
उन्होंने सोने के सेट दिखाने की पेशकश की। सर्राफ ने कई सेट रख दिए। सर्राफ को बातों में लगाकर दोनों महिलाओं ने एक-एक सेट छिपा लिया।
बाद में सेट पसंद न आने की बात कह निकल लिए। उनके जाने के बाद मोहित को दो सेट गायब होने का पता लगा। सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया तो ठगों की कारगुजारी नजर आ गई।
विज्ञापन
सर्राफा मंडल महासचिव सुनील मैसोन ने पुलिस को बुलाने के साथ ठगों के फोटो व्हाट्स एप्प से पुलिस, मीडिया और सर्राफ तक पहुंचा दिए।
चोरी गए सेट की कीमत कई लाख बताई गई है। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।