फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lonivi, ADB inspected the booklet

Dehradun News: चानचक में लोनिवि, एडीबी ने किया पुश्ते का निरीक्षण

Sun, 30 Jul 2023 02:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Lonivi, ADB inspected the booklet
कैंट क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में चानचक के पास बिंदाल नदी पर नियमों को दरकिनार कर बनाए गए पुश्ते का लोक निर्माण विभाग, एडीबी और जिला प्रशासन की टीम ने संयुक्त निरीक्षण किया। जल्द ही टीम जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, चानचक में नियमों को ताक में रखकर बिंदाल नदी पर पुश्ता बनाया गया है। स्थानीय निवासी कैंट बोर्ड क्लेमेंटटाउन के पूर्व सभासद मोहम्मद यासीन, इरफान अली, हर्षमणि जुयाल, अकरम कुरैशी, ताहिर कुरैशी, मुख्तियार कुरैशी, विजय पाल, लियाकत अली ने इसकी शिकायत विधायक विनोद चमोली के साथ ही जिला प्रशासन से की थी। उनका कहना था कि पुश्ता निर्माण से नदी की चौड़ाई कम हो गई है। इससे बारिश में नदी का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद विधायक विनोद चमोली ने संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए थे। साथ ही एडीएम ने भी पुश्ते का हटाकर पूर्व में जहां पुश्ता था वहां बनाने को कहा था। इसके बाद टीम ने क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed